फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

90 लाख रुपये प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं कराने पर नगर निगम ने एटलस फैक्टरी को दोबारा सील किया

विज्ञापन
विज्ञापन
एटलस फैक्टरी को एक बार फिर से सील कर दिया गया है। फैक्टरी पहले से ही सील है। फैक्टरी प्रबंधन ने फैक्ट्री के अंदर किसी जरूरी कार्य का हवाला देकर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। जिस पर 15 दिन के लिए फैक्टरी की सील हटाने के आदेश दिए गए थे।
विज्ञापन

करीब 25 एकड़ में फैली एटलस फैक्टरी वर्ष 2017 से बंद है। इस फैक्टरी पर करीब 90 लाख रुपये का प्रापर्टी टैक्स बकाया है। कई बार नोटिस देने के बाद भी प्रापर्टी टैक्स जमा नहीं करवाया गया। जिसके बाद निगम ने फैक्टरी को सील कर दिया था। जिसके बाद प्रबंधन ने कुछ जरूरी काम का हवाला देकर हाइकोर्ट में अर्जी लगाई थी। कोर्ट ने 15 दिन के लिए सील हटाने का समय दिया था। इसके बाद निगम की टीम ने 9 जुलाई को सील हटी दी थी। अब सोमवार को फैक्टरी को फिर से सील कर दिया गया है। जोनल टैक्स आफिसर सुनील हुड्डा का कहना है कि टैक्स नहीं भरने वालों से निगम सख्ती से निपट रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें