फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केएमपी के साथ रेल लाइन बिछाने के लिए 18 गांवों की 112 हेक्टेयर जमीन का होगा अधिग्रहण

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदीप कौशिक
विज्ञापन

सोनीपत। कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे के साथ रेलवे लाइन बिछने के बाद जिले के हजारों लोगों को फायदा होगा। इससे रेलवे लाइन के साथ उद्योगों का विस्तार भी होगा। रेलवे लाइन के लिए जिले मेें 18 गांवों की 112.33 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कराने के लिए राजस्व विभाग के अधिकारियों ने रेलवे को पत्र लिखा है। जमीन अधिग्रहण के बाद रेल लाइन बिछाए जाने के बाद करीब 20 हजार यात्री रोजाना ट्रेन से सफर कर सकेंगे तो मालगाड़ी के जरिये रोजाना 5 करोड़ टन माल ढोया जा सकेगा। इससे रेलवे लाइन से मल्टी लॉजिस्टिक हब को ज्यादा फायदा होगा।
केएमपी एक्सप्रेस वे के साथ हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर बनने से पलवल, नूंह, गुरुग्राम, झज्जर और सोनीपत के लोगों को फायदा होगा। 121.7 किमी लंबे कॉरिडोर को पूरा करने के लिए 5617 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। सोनीपत से पलवल तक रेल लाइन बिछाने के प्रस्ताव को एक साल पहले हुई केंद्रीय कैबिनेट कमेटी की बैठक में मंजूरी दी जा चुकी है। यह रेलवे लाइन पलवल रेलवे स्टेशन से शुरू होकर और हरसाना कलां रेलवे स्टेशन पर संपन्न होगी। रेल लाइन बिछाने का प्रोजेक्ट 5 साल में पूरा होना है। इसके लिए जिलास्तर पर जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होनी है।
विज्ञापन

जिले में हरसाना कलां को बनाया जाएगा जंक्शन, खरखौदा व तुर्कपुर में रेलवे स्टेशन
हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर बनाने के लिए हरसाना कलां रेलवे स्टेशन को जंक्शन का रूप दिया जाएगा। इसके बाद जिले में तुर्कपुर व खरखौदा में रेलवे स्टेशन बनाए जाएंगे। इसके बाद जसौर खेड़ी, मांडौठी, बादली, देवरखाना, बाढ़सा, न्यू पातली, मानेसर, चंदला डूंगरवास, धूलावतट, सोहना, सिलानी व न्यू पलवल में स्टेशन बनाए जाएंगे। रेलवे लाइन बिछने से गुरुग्राम, मानेसर, सोहना, फर्रूखनगर, खरखौदा व सोनीपत औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को फायदा होगा। प्रोजेक्ट को पूरा करने में रेल मंत्रालय, हरियाणा सरकार व प्राइवेट कंपनी का सहयोग लिया जाना है। संवाद
विज्ञापन

गांव जमीन (हेक्टेयर)
किड़ौली 4.86
पाई 6.83
पहलादपुर 1.91
बरौणा 2.95
गोपालपुर 11.25
पिपली 16.98
थाना कलां 7.28
तुर्कपुर 9.27
मंडोरी 2.73
मंडोरा 19.15
नाहरा 3.98
मल्हामाजरा 9.51
छतेहरा बहादुरपुर 7.71
जगदीशपुर 1.36
नसीरपुर बांगर 0.11
हरसाना खुर्द 0.27
हरसाना कलां 0.36
अकबरपुर बारोटा 5.67
वर्जन
केएमपी एक्सप्रेस के साथ हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर बनाया जाएगा। रेलवे लाइन बिछाने के लिए जिले में 18 गांवों की 112 हेक्टेयर जमीन का होगा अधिग्रहण किया जाना है। इसके लिए जमीन की निशानदेही के लिए पत्थर लगाए जा चुके हैं। रेलवे की ओर से मंजूरी मिलते ही जमीन अधिग्रहण का काम शुरू कर दिया जाएगा।
- मनबीर सिंह, जिला राजस्व अधिकारी सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें