फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हजार का इनामी तीन साल बाद अवैध हथियार सहित गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव भटाना जाफराबाद में रंजिश के चलते व्यक्ति को गोली मारकर घायल करने के आरोपी पांच हजार के इनामी बदमाश को सीआईए-1 की टीम ने अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी मूलरूप से झज्जर के गांव बुपनिया फिलहाल सेक्टर-23 सोनीपत का रहने वाला सुनील कुमार उर्फ सोनी पहलवान है।
विज्ञापन

सीआईए-1 प्रभारी इंस्पेक्टर बिजेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी टीम एएसआई अनिल पंवार के नेतृत्व में गांव चिटाना के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम को पता लगा कि सुनील कुमार गांव चिटाना में नहर पुल के पास खड़ा है। उसके पास अवैध हथियार है। पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस ने पिस्तौल बरामद की। उसके खिलाफ मोहाना थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ वर्ष 2019 में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज है। उसकी गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपये का इनाम था।
एएसआई अनिल पंवार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 23 अप्रैल, 2019 को गांव भटाना जाफराबाद के जितेंद्र ने मोहाना थाना पुलिस को बताया था कि वह गांव के अमरजीत के प्लॉट में बैठा था। इसी दौरान 10 दिन पहले हुए झगड़े की रंजिश में सेक्टर-23 निवासी सुनील व गांव के सन्नी ने उस पर हमला कर दिया था। सन्नी के कहने पर सुनील ने उस पर गोली चला दी थी। गोली उसकी जांघ में लगी थी। बाद में वह मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। उस मामले में पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी पर पांच हजार का इनाम रखा था। पुलिस ने आरोपी को हत्या के प्रयास के मामले में अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें