फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत : कोरोना से पांच लोग संक्रमित, एक हुआ ठीक

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के केस फिर से बढ़ गए। रविवार को जिले में पांच लोग संक्रमित मिले हैं। कोरोना से एक मरीज के ठीक होने के साथ सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। आरटीपीसीआर की संक्रमण दर 1.19 फीसदी रही।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर ने बताया कि जिले में रविवार को 199 आरटीपीसीआर टेस्ट किए गए। रैपिड एंटीजन टेस्ट एक भी नहीं किया गया। वहीं आरटीपीसीआर की पुरानी 421 रिपोर्ट भी रविवार को प्राप्त की गई है। इसमें से पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसको होम आइसोलेशन में रखा गया है। सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर ने लोगों से शारीरिक दूरी का पालन करने और मास्क लगाने की अपील की है। साथ ही कहा कि अगर किसी व्यक्ति को बुखार, खांसी, जुकाम है तो वह स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर कोरोना जांच जरूर कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें