फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनेंगी पांच सड़कें, 22.65 करोड़ होंगे खर्च

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के तीन ब्लॉक में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पांच सड़कों का निर्माण किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग की ओर से 22.65 करोड़ रुपये की लागत से पांच सड़कों का निर्माण शुरू कर दिया गया है। अगले आठ माह में निर्माण कार्य पूरा होने के बाद 20 गांवों के लोगों को आवागमन में फायदा होगा। इन सड़कों के निर्माण के लिए पिछले काफी समय से ग्रामीण प्रशासन से मांग कर रहे थे। केंद्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बजट जारी होने के बाद पीडब्ल्यूडी से टेंडर लगाकर निर्माण शुरू कराया है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी की ओर से गोहाना रोड से शहजादपुर वाया लुहारी टिब्बा, भठगांव, हुल्लाहेड़ी व किलोहड़द मार्ग पर 8.75 करोड़ रुपये से निर्माण कराया जाएगा। सोनीपत-जींद गोहाना रोड से दुभेटा वाया खानपुर सड़क का निर्माण 3.25 करोड़ रुपये की लागत किया जाएगा। रिठाल से लाखुबुआना वाया रिवाड़ा मार्ग के निर्माण पर 6.30 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। रोहतक रोड से गढ़ी सिसाना तक सड़क का निर्माण कार्य 1.99 करोड़ रुपये की लागत से किया जाना है। वहीं गांव भदाना से ककरोई वाया रोहट मार्ग का निर्माण 2.33 करोड़ की लागत से किया जाएगा। इन सड़कों के निर्माण के लिए यहां के ग्रामीण पिछले काफी समय से मांग कर रहे थे। क्योंकि इन सड़कों का निर्माण नहीं होने से आने-जाने में ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
ग्रामीण क्षेत्र में अधिकतर सड़कें टूटी पड़ी हैं। जिनका निर्माण पिछले कई साल से नहीं हो सका है। बारिश के दिनों में सड़कों पर गहरे गड्ढे हो चुके हैं। उसके बाद भी पीडब्ल्यूडी की ओर से निर्माण नहीं किया गया। जब लोगों ने इन सड़कों के निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को शिकायत दी तो विभाग के अफसरों ने सोनीपत, खरखौदा व गोहाना ब्लॉक में जाकर सड़कों का सर्वे किया गया और सरकार को इसकी रिपोर्ट भेजी गई। इसके बाद तीन खंडों की उन पांच सड़कों का चयन किया गया, जिसका निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत मिली राशि से किया जाना है।
विज्ञापन

वर्जन
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पांच सड़कों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। जल्द ही सड़कों का निर्माण पूरा होने के बाद ग्रामीणों को आने जाने में परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

- भूपेंद्र सिंह, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें