फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर नेशनल के कांस्य पदक विजेता पहलवान पर राड व डंडों से जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
राई (सोनीपत)। गांव रेवली में नेशनल जूनियर कुश्ती के पदक विजेता पहलवान पर गांव के अखाड़े में जानलेवा हमला हुआ। पहलवान की गांव के युवक के साथ उसकी बुआ के घर भात में जाने के दौरान कहासुनी हुई थी। जिसमें बाद में समझौता हो गया था। समझौते के बावजूद भी युवक रंजिश रखता था और अखाड़े में आकर पहलवान पर हमला कर दिया । घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव रेवली निवासी अश्वनी ने बताया कि वह नेशनल जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीत चुका है। वह गांव के अखाड़े में अभ्यास करता है। 6 जुलाई को वह अपनी बुआ के घर बिधलान भात में गया हुआ था। उसके ताऊ के बेटे अजय का दोस्त अर्जुन उर्फ बाऊ भी वहां गया हुआ था। भात में मामूली बात को लेकर उसका अर्जुन उर्फ बाऊ के साथ कहासुनी हो गई थी। उसने परिवार के लोगों को मामले से अवगत करा दिया था। जिस पर परिवार के लोगों ने उनकी सुलह करा दी थी। भात भरने के बाद वह अपने गांव रेवली आ गया था। वह अखाड़े में अभ्यास करने चला गया। इस बीच अचानक वहां पर अर्जुन व उसके कई साथी आ गए। उनके पास लाठी-डंडे और रॉड थे। उन्होंने उस पर हमला कर दिया। उस पर रॉड से वार किए गए। इस बीच सामने खेत में काम कर रही शीला देवी आई और उसके ऊपर गिरकर उसकी जान बचाई। आरोपी मौके से भाग गए। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। राहगीरों की सूचना पर उसका भाई अमित अखाड़ा में आया और उसे सोनीपत के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल खानपुर रेफर कर दिया गया। खानपुर से भी उसे पीजीआई रोहतक भेज दिया गया है। पीजीआई के बजाय अमित ने अपने भाई को बहालगढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसे उपचार दिया जा रहा है। उसके शरीर पर नौ चोट मारी गई है। उसके हाथ-पैर में फ्रैक्चर के साथ सिर में भी चोट मारी गई है।
वर्जन
गांव रेवली में युवक पर हमला करने वालों के खिलाफ हत्या की कोशिश व जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस जल्द ही हमलावरों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार करेगी। -इंस्पेक्टर सुमित कुमार, थाना प्रभारी, मुरथल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें