फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबित मांगों के लिए कर्मचारी 7 को पंचकूला में करेंगे प्रदर्शन

विज्ञापन
बैठक में प्रदर्शन को लेकर विचार-विमर्श करते कर्मचारी। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल वर्कर यूनियन की बैठक बुधवार को जींद रोड स्थित विभागीय कार्यालय परिसर में हुई। यूनियन नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार न तो पुरानी पेंशन नीति लागू कर रही है और न ही अन्य लंबित मांगों को पूरा किया जा रहा है। इन्हीं मांगों को लेकर कर्मचारियों ने 7 मार्च को पंचकूला में विभाग के मुख्यालय पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

यूनियन की गोहाना शाखा के वरिष्ठ उप प्रधान जयभगवान पांचाल ने कहा कि विभाग के कर्मचारी अपनी लंबित मांगें पूरी करवाने के लिए कई सालों से संघर्ष कर रहे हैं। इसके बावजूद सरकार उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार न पुरानी पेंशन नीति बहाल कर रही है और न ही कर्मचारियों को कैशलेस सुविधा दी जा रही है। सरकार ठेका प्रथा को भी खत्म नहीं कर रही है। कच्चे कर्मचारियों को वेतन मिले छह महीने हो गए हैं। ऐसे में यूनियन अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए 7 मार्च को पंचकूला में विभाग के मुख्यालय पर प्रदर्शन करेगी। प्रदर्शन में प्रदेश से कर्मचारी हिस्सा लेंगे। इस दौरान शाखा सचिव नवीन जांगड़ा के साथ रमेश शर्मा, जगदीश, देवीराम, रमेश खासा, बलजीत, ईश्वरदत्त शर्मा, रणधीर मलिक, राजबीर गुढ़ा, रणधीर कुंडू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें