फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: कार्यकारी अभियंता से आश्वासन मिलने पर कर्मचारियों ने स्थगित किया धरना

Thu, 16 Feb 2023 06:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में कार्यकारी अभियंता से मिलते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। हरियाणा गर्वनमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारी वीरवार को जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता जितेंद्र हुड्डा से मिले। कार्यकारी अभियंता ने कर्मचारियों की मांगों का जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस पर कर्मचारियों ने धरना स्थगित करने का फैसला लिया।
विज्ञापन

यूनियन के शाखा प्रधान विनोद शर्मा ने बताया कि कर्मचारियों की बहुत सी मांगें काफी समय से लंबित है। यूनियन की ओर से कार्यकारी अभियंता को अनेक बार अवगत कराया गया था। उसके बावजूद कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं हो रहा था। जिससे यूनियन के सदस्यों ने कार्यकारी अभियंता कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने का फैसला लिया था। जिस पर कार्यकारी अभियंता ने कर्मचारियों को बैठक के लिए बुलाया।
इस दौरान मेडिकल बिल, जीपीएफ, एलटीसी, साबुन, तेल आदि बिलों के भुगतान, जर्जर जलघरों की मरम्मत, जलघरों में पंखे, कुर्सी आदि उपलब्ध कराने सहित अन्य मांगों पर वार्ता हुई। इस पर कार्यकारी अभियंता ने उनकी मांगों को पूरा करने का ठोस आश्वासन दिया और सभी मांगों को लिखित रूप में लेकर संबंधित उपमंडल अभियंता को पूरा करने का आदेश दिया है। इस पर कर्मचारियों ने मांगें पूरी होने तक धरना स्थगित करने का फैसला किया।
विज्ञापन

बैठक में धूप सिंह लाकड़ा, सुरेश नैय्यर, सुरेंद्र सिंह, विष्णु दत्त भारद्वाज, रणबीर सिंह, शंभू कुमार, दलीप सिंह, उपमंडल अभियंता प्रदीप कुमार, उप अधीक्षक जोगिंद्र कुमार, राजेश कुमार, जोगिंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें