फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, घर में अन्य सामान भी जला

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। आदर्श नगर स्थित घर में खड़ी एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लग गई। स्कूटी के पास रखा घरेलू सामान भी जल गया। कमरा भी क्षतिग्रस्त हो गया। परिवार के लोगों ने पड़ोसियों की सहायता से सबमर्सिबल पंप चला कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

आदर्श नगर निवासी अनिल सांगवान ने इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीद रखी है। उन्होंने मंगलवार रात कमरे में स्कूटी खड़ी की थी। सांगवान का कहना है कि स्कूटी में अचानक आग लग गई। इसके बाद कमरे में आग फैल गई। वहां पर रखी तीन सिलाई मशीन व अन्य घरेलू सामान भी जल गया। आग लगने की घटना की सूचना अग्निशमन केंद्र को दी गई। केंद्र से कर्मचारी दमकल गाड़ी लेकर आए। गली संकरी होने के चलते गाड़ी मौके पर नहीं पहुंच पाई। परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें