फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मतदान फीसदी बढ़ाने का प्रयास, मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक

Sun, 29 Sep 2024 07:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 26. सोनीपत के एक गांव में चलाए गए स्वीप अभियान के तहत मतदान कराने की शपथ लेती महिलाएं। स्र
विज्ञापन
सोनीपत। जिला प्रशासन की ओर से मतदाता जागरूकता के लिए स्वीप अभियान चलाया जा रहा है। इसके माध्यम से शिक्षण संस्थानों, आंगनबाड़ी केंद्रों, शहर, गांव, कस्बों के सार्वजनिक स्थानों पर मतदाताओं को वोट डालने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिससे मतदाता 5 अक्तूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान बूथ पर पहुंचकर अपना वोट डाल सके और लोकतंत्र को मजबूत करने में अपना योगदान दे सके।
विज्ञापन

सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) की नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी (एडीसी) ने बताया कि जिले में मतदान फीसदी बढ़ाने के लिए मतदाता जागरूकता की मुहिम निरंतर चलाई जा रही है। शिक्षण संस्थानों में हस्ताक्षर अभियान और गांवों में वोटर आईडी कार्ड के साथ सेल्फी अभियान चलाया गया। सोशल मीडिया के माध्यम से भी उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार और स्वयं उनकी तरफ से नागरिकों से शांतिपूर्वक मतदान करने की अपील की जा रही है।
एडीसी ने कहा कि पांच वर्ष में चुनाव करवाना लोकतंत्र की पहली आवश्यक शर्त है। चुनाव में प्रत्येक बालिग अपने इच्छानुसार अपनी पसंद के प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कर सकता है। युवा मतदाताओं को चाहिए कि वह अन्य को मतदान करने के लिए जागरूक करें। जिससे कोई मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने से वंचित न रह जाएं। उन्होंने कहा कि मतदान फीसदी को बढ़ाना भी एक बड़ी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें