फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में ईडी की रेड: टीम ने शराब फैक्टरी में की छापेमारी, 12 अधिकारी जांच रहे रिकॉर्ड

Tue, 12 Mar 2024 12:58 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

सोनीपत के गांव जाहरी में फ्रोस्ट फालकोन डिस्टलरीज के नाम से एक शराब फैक्टरी है। बताया गया है कि ईडी की टीम फैक्टरी में शराब से संबंधित रिकॉर्ड को जांच रही है साथ ही फैक्टरी में मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ भी की जा रही है। 
विज्ञापन
सोनीपत में ईडी की छोपेमारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के जाहरी गांव में स्थित फ्रोस्ट फालकोन डिस्टलरीज के नाम से चल रही शराब फैक्टरी में प्रर्वतन निदेशालय (ईडी) की टीम पहुंची है। सुबह ईडी के अधिकारियों की टीम फैक्टरी में पहुंची। टीम फैक्टरी में रिकॉर्ड की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि एक बड़े शराब घोटाले के मामले में ईडी की टीम यहां जांच करने के लिए पहुंची है। टीम में करीब 12 अधिकारी शामिल हैं। 

विज्ञापन


सोनीपत के गांव जाहरी में फ्रोस्ट फालकोन डिस्टलरीज के नाम से एक शराब फैक्टरी है। मंगलवार को सुबह करीब ईडी के अधिकारियों की 3 गाड़ियां फैक्टरी में पहुंची और फैक्टरी के गेट को भीतर से बंद कर लिया गया। फैक्टरी के गेट पर सुरक्षा जवान तैनात कर दिए गए हैं और किसी भी बाहर या अंदर जाने की इजाजत नहीं है। बताया गया है कि ईडी की टीम फैक्टरी में शराब से संबंधित रिकॉर्ड को जांच रही है साथ ही फैक्टरी में मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ भी की जा रही है। पता चला है कि ईडी की टीम एक बड़े शराब घोटाले के मामले में इस फैक्टरी के तार जुड़ने के कारण यहां जांच के लिए पहुंची है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें