गोहाना। पुरातत्व व पुरातन संग्रहालय तथा श्रम, रोजगार मंत्री अनूप धानक ने कहा कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला 3 दिसंबर को सोनीपत आएंगे। यहां उपमुख्यमंत्री जजपा के स्थापना दिवस पर 9 दिसंबर को झज्जर में प्रस्तावित राज्यस्तरीय रैली की तैयारी के लिए जिले के कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश देंगे। वह सोमवार को सोनीपत रोड स्थित विश्राम गृह में गोहाना हलके और बरोदा हलके के कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने रैली के लिए कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां भी लगाई।
मंत्री अनूप धानक संगठन की दृष्टि से सोनीपत जिले के प्रभारी हैं। उनके साथ सह-प्रभारी एवं जुलाना के विधायक अमरजीत ढांडा और जजपा के राष्ट्रीय सचिव भूपेंद्र सिंह मलिक भी पहुंचे। यहां मंत्री अनूप धानक ने कहा कि झज्जर रैली अब तक आयोजित सभी प्रदेश स्तरीय रैलियों में सबसे बड़ी और ऐतिहासिक रैली होगी। इस दौरान गोहाना हलकाध्यक्ष नरेंद्र गहलावत, बरोदा हलकाध्यक्ष सुरेंद्र खासा, प्रवक्ता डॉ. राममेहर राठी, सुमित राणा, बलजीत मलिक, हवा सिंह वर्मा, प्रदीप बड़वासनी, जुगतीराम स्वामी, कप्तान कश्यप आदि मौजूद रहे।
-
जजपा की रैली होगी ऐतिहासिक
गन्नौर। राज्य मंत्री अनूप धानक ने जजपा के स्थापना दिवस को लेकर पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं से स्थापना दिवस समारोह में पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के खिलाफ काफी चार्जशीट हैं, कोर्ट में केस चल रहे हैं। आरोप लगाना विपक्ष का काम है और सरकार का काम प्रदेश का विकास करना है। इस दौरान जुलाना से विधायक अमरजीत ढांडा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस मौके पर सुमित राणा, हलकाध्यक्ष अनिल त्यागी, पूर्व प्रत्याशी रणधीर मलिक, भानेराम, सुधीर धनखड़, अनुपम रापरिया, दिनेश आर्य शामिल रहे। इसके बाद बहालगढ़ स्थित जजपा कार्यालय पर पहुंचे मंत्री अनूप धानक व विधायक अमरजीत ढांड़ा का स्वागत किया गया। इस दौरान सुमित राणा, ओमप्रकाश रसोई, अजीत आंतिल, रामकिशन तुषीर, रमेश पहलवान, राजपाल सेवली, जयकंवार सेवली, मास्टर जयभगवान, आजाद आंतिल, सुनील बड़ौली भी मौजूद रहे। संवाद
-