फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई में दूसरे दिन 34 विद्यार्थियों को मिला दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में चल रही ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया के दूसरे दिन जारी मेरिट लिस्ट में 70 विद्यार्थियों को शामिल किया गया। इनमें से केवल 34 विद्यार्थियों ने ही अपना दाखिला सुनिश्चित करवाया। जबकि 36 विद्यार्थियों ने मनपसंद ट्रेड ना मिलने से दाखिला लेने से इनकार कर दिया। आईटीआई में चल रही ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया का मंगलवार को अंतिम दिन रहेगा। अभी भी जिला आईटीआई में करीब 98 सीटें खाली हैं। इच्छुक विद्यार्थी मंगलवार को दाखिला प्रक्रिया में शामिल होकर योजना का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन

जिले की 13 आईटीआई में 5508 सीटों पर दाखिला प्रक्रिया चल रही है। पांच चरणों की दाखिला प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी जिले की सभी आईटीआई में 20 से 40 प्रतिशत तक सीटें खाली थी। जिसे देखते हुए कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने आईटीआई प्रबंधन को ऑन न स्पॉट दाखिले करने के निर्देश दिए। 30 नवंबर तक चलने वाली ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया के तहत बड़ी संख्या में विद्यार्थी दाखिला लेने पहुंच रहे हैं और दस्तावेज व फीस जमा करवाते हुए अपना दाखिला भी सुनिश्चित करवा रहे हैं। आईटीआई प्रबंधन की मानें तो जिला आईटीआई में ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया के तहत मंगलवार तक सभी रिक्त सीटों पर दाखिले पूरे हो जाएंगे।
मनपसंद ट्रेड न मिलने पर वापस लौट रहे विद्यार्थी
जिले की सभी आईटीआई में चल रही ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या मेें विद्यार्थी दाखिला लेने पहुंच रहे हैं। सोमवार को विद्यार्थियों ने सुबह 9 से 11 बजे तक अपना रैंक कार्ड जमा करवाया और मेरिट लिस्ट में स्थान बनाया। हालांकि काफी विद्यार्थी ऐसे रहे, जिन्हें मनपसंद ट्रेड नहीं मिल पाई। जिस कारण इन विद्यार्थियों ने दाखिला लेने से इनकार कर दिया। ये विद्यार्थी अब अंतिम दिन मंगलवार को जिले की अन्य ट्रेड में मनपसंद ट्रेड में दाखिला लेने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

पहले दिन अधर में रहे 10 विद्यार्थियों को दिया दाखिला
ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया के पहले दिन रविवार को पोर्टल में आई तकनीकी खामी के चलते 15 विद्यार्थियों की दाखिला प्रक्रिया अधर में रह गई थी। सोमवार को इन विद्यार्थियों में से 10 ने दस्तावेजों की जांच करवाकर फीस जमा करवाते हुए अपना दाखिला सुनिश्चित करवाया। दो दिनों में 84 विद्यार्थियों का दाखिला हो चुका है। आईटीआई प्रबंधन की मानें तो अंतिम दिन शेष सभी सीटों पर दाखिला हो जाएगा।
वर्जन
आईटीआई में चल रही ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया के दूसरे दिन 34 विद्यार्थियों को दाखिला दिया गया। कुछ विद्यार्थी ऐसे रहे, जिन्होंने मनपसंद ट्रेड न मिलने के कारण दाखिला लेने से इनकार कर दिया। ऐसे विद्यार्थी मंगलवार को जिले की अन्य आईटीआई में मनपसंद ट्रेड में दाखिला लेने का प्रयास करेंगे। ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया का मंगलवार को अंतिम दिन रहेगा। इसलिए इच्छुक विद्यार्थी अवसर का लाभ उठाएं और समय पर संबंधित आईटीआई में पहुंचकर अपना दाखिला सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

- विक्रम सिंह, प्राचार्य, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें