फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: चार्जशीट के विरोध में डॉक्टरों ने किया दो घंटे का सांकेतिक हड़ताल, ओपीडी में भटके मरीज

विज्ञापन
फोटो: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में एमरजेंसी के बाहर ओपीडी छोड़कर धरने पर बैठे डॉक्टर। संवाद
विज्ञापन
- एचसीएस नियम-8 के तहत 13 चिकित्सकों को चार्जशीट जारी करने की प्रस्तावित कार्रवाई का विरोध
विज्ञापन

- सुबह 9 से 11 बजे तक सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में ओपीडी सेवाएं प्रभावित, मरीजों को करना पड़ा इंतजार
फोटो 21 से 28:
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। तत्कालीन सिविल सर्जन सहित 13 डॉक्टरों को चार्जशीट जारी करने की कार्रवाई के विरोध में वीरवार को सुबह 9 से 11 बजे तक सरकारी चिकित्सक (डॉक्टर्स) दो घंटे तक सांकेतिक हड़ताल रहे। इस दौरान ओपीडी सेवाएं प्रभावित रहीं और इलाज से लेकर परामर्श के लिए पहुंचे मरीजों को भटकना पड़ा। पंजीकरण काउंटरों पर भी लंबी कतारें लगी रहीं।
डॉक्टरों ने आपातकालीन के बाहर धरना दिया और सरकार की कार्यप्रणाली के प्रति रोष जताया। नागरिक अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) और अन्य सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में दो घंटे तक सांकेतिक हड़ताल के दाैरान ओपीडी के बाहर मरीजों को इंतजार करना पड़ा। इसमें कुछ मरीजों को बिना उपचार के वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के जिला प्रधान डॉ. प्रवीन ढोचक ने कहा कि प्रदेशभर में चिकित्सक स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रहें हैं। इसके बावजूद बिना उचित कारण उन्हें परेशान किया जा रहा है। 13 डॉक्टरों के खिलाफ चार्जशीट जारी करने की प्रस्तावित कार्रवाई न्यायसंगत नहीं है।
राज्य वरिष्ठ उपप्रधान डॉ. नितिन फलस्वाल ने कहा कि जब तक चार्जशीट जारी करने की कार्रवाई वापस नहीं ली जाती, विरोध जारी रहेगा। प्रदेश स्तरीय कमेटी के साथ बातचीत के बाद आगामी रणनीति तय की जाएगी। चिकित्सकों ने मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।

ओपीडी में सिविल सर्जन ने देखे मरीज
हड़ताल को देखते हुए सिविल सर्जन डॉ. अलंकृता ने आधे घंटे तक आपीडी में बैठकर मरीजों की जांच करके दवाएं लिखीं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विशाल सैनी व डॉ. अंजलि ने हड़ताल का सर्मथन तो किया, लेकिन सीएमओ की तरह ओपीडी में मरीजों को देखा। डीएमएस डॉ. गिन्नी लांबा ने आंखों के मरीज देखे। हालांकि सरकार की ओर से जारी चार्जशीट की लिस्ट में डाॅ. गिन्नी लांबा का नाम शामिल है।

ओपीडी बंद होने से हुई परेशानी
मेरे पैरों में काफी समय से दर्द है। ऑपरेशन कराने के बाद भी दर्द दूर नहीं हो रहा। अस्पताल में आधे घंटे से डॉक्टर के आने का इंतजार कर रहा हूं, ओपीडी बंद होने की वजह से परेशानी हो रही है।
बलराम, नांदनौर

मरीजों को देखते वाले हड़ताल पर

मेरी बाजुओं में काफी समय से दर्द है। डॉक्टर को दिखाने के लिए अस्पताल में आया तो पता लगा कि डॉक्टर हड़ताल पर बैठे है।
चिंटू, जनता कॉलोनी।

डाॅक्टर का कर रहा इंतजार

बुढापे में खांसी-जुकाम हो गया है। अस्पताल में आने पर पता लगा की डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने के कारण ओपीडी खाली है। एक घंटे से डाॅक्टर के आने का इंतजार कर रहा हूं।
विज्ञापन

अमर सिंह, जीवन नगर।
-
रोहतक में भी नहीं मिली राहत

दिल की बीमारी है। रोहतक तक चक्कर काट चुका है, लेकिन कोई राहत नहीं मिल रही। अस्पताल में उपचार कराने आया तो डॉक्टर के हड़ताल पर जाने की जानकारी मिली।
जयसिंह, धानकान बस्ती

फोटो: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में एमरजेंसी के बाहर ओपीडी छोड़कर धरने पर बैठे डॉक्टर। संवाद

फोटो: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में एमरजेंसी के बाहर ओपीडी छोड़कर धरने पर बैठे डॉक्टर। संवाद

फोटो: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में एमरजेंसी के बाहर ओपीडी छोड़कर धरने पर बैठे डॉक्टर। संवाद

फोटो: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में एमरजेंसी के बाहर ओपीडी छोड़कर धरने पर बैठे डॉक्टर। संवाद

फोटो: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में एमरजेंसी के बाहर ओपीडी छोड़कर धरने पर बैठे डॉक्टर। संवाद

फोटो: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में एमरजेंसी के बाहर ओपीडी छोड़कर धरने पर बैठे डॉक्टर। संवाद

फोटो: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में एमरजेंसी के बाहर ओपीडी छोड़कर धरने पर बैठे डॉक्टर। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें