फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की युवती पर लगाया एयरफोर्स कर्मी बेटे को झांसे में लेने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर थाना क्षेत्र के व्यक्ति ने दिल्ली की युवती पर उसके एयरफोर्स में कार्यरत बेटे को झांसे में लेने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शहर के रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि उसका बेटा एयरफोर्स में है। वह फरवरी में अवकाश पर आया था। 20 फरवरी को वह लापता हो गया। परिवार के सदस्य और रिश्तेदार उसकी हरसंभव स्थान पर तलाश करते रहे, लेकिन कहीं पर पता नहीं लग सका। इस दौरान बार-बार एयरफोर्स स्टेशन से भी उसको बुलाने के संदेश आते रहे। उसका कहीं पर पता नहीं लग रहा था और फोन बंद था। 28 मार्च को उसका मोबाइल चालू हुआ। उसने बेटे से बात की तो उसने कहा कि वह ड्यूटी पर नहीं जाएगा और न ही घर पर आएगा। वह अपनी जिंदगी को अपने तरीके से जीना चाहता है। उसने पुत्रवधू से बात की तो पता लगा कि उसका बेटा दिल्ली के अलीपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली किसी युवती के पास है। व्यक्ति ने बेटे को उसके छुड़ाने को लेकर पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें