फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: डिवाइन सिटी में तेंदुआ होने की चर्चा, सीसीटीवी में भी तेंदुए जैसी आकृति दिखी

Wed, 28 Aug 2024 09:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। जीटी रोड पर डिवाइन सिटी में तेंदुआ होने की चर्चा के बाद आस-पास के गांवों में भय का माहौल है। सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों के मोबाइल में वीडियो वायरल हो रहे हैं। वीडियो के साथ डिवाइन सिटी में तेंदुए के घूमने का दावा किया जा रहा है। वहीं डिवाइन सिटी के चौकीदार भी मंगलवार देर रात तेंदुए जैसा जानवर देखने की बात कर रहे हैं, उन्हें रात के अंधेरे में उसकी चमकती आंखें और पंजे भी दिखाई दिए। अगली सुबह जब बात बिल्डर के पास बात पहुंची तो उन्होंने सिटी में लगे सीसीटीवी जांच की। इसमें तेंदुए जैसी आकृति का जानवर घूमता दिखाई दिया। इस पर वन्य जीव संरक्षण अधिकारी सुनील तंवर ने बताया कि तेंदुए की सूचना मिलने पर मौका निरीक्षण किया था, लेकिन वहां तेंदुए के पंजे के निशान नहीं मिले। उन्होंने स्थानीय प्रशासन व लोगों से सतर्कता बरतने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें