फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में बड़ी वारदात: हसनपुर में युवक की पीट पीटकर हत्या, शव गांव के खेल मैदान में फेंका

Mon, 11 Oct 2021 12:51 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

हरियाणा के सोनीपत जिले के हसनपुर गांव में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप गांव के ही दो युवकों पर लगा है। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।  
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव हसनपुर में रंजिश के चलते युवक को घर से बुलाने के बाद चाकू से गोदकर, डंडों से हमला कर हत्या कर दी गई। युवक का शव गांव के खेल मैदान में पड़ा मिला है। आरोप है कि वारदात को एक माह पहले हुई मारपीट की रंजिश में अंजाम दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर दो भाइयों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- सादे अंदाज में शादी: मोहाली में हुआ पंजाब सीएम के बेटे का विवाह, खुद गाड़ी चला कार्यक्रम में पहुंचे चरणजीत सिंह चन्नी

गांव हसनपुर निवासी सुरेश कुमार ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि उसका छोटा भाई सुरेंद्र कुमार अविवाहित था। वह एक फैक्टरी में सुपरवाइजर था। रविवार रात को गांव के ही दो भाई संजीत और विशाल उसको घर से बुलाकर ले गए थे। उसके बाद से सुरेंद्र का कोई पता नहीं लग सका। 
विज्ञापन


परिजनों ने सुरेंद्र की तलाश भी की। सोमवार सुबह सूचना मिली कि सुरेंद्र का शव गांव के बाहर खेल मैदान में पड़ा है। सुरेश परिवार के लोगों के साथ वहां पर पहुंचा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सुरेंद्र के शरीर पर डंडों से पिटाई करने और चाकू के वार के कई निशान थे। सुरेश ने पुलिस को बताया कि उसके भाई सुरेंद्र की हत्या गांव के संजीत और विशाल ने की है। उनके साथ सुरेंद्र का करीब एक महीने पहले झगड़ा हुआ था। तभी से वह रंजिश रखे हुए थे।

आरोपियों ने दी थी धमकी, नहीं मनाने देंगे त्योहार
सुरेश ने बताया कि झगड़े के बाद से दोनों आरोपियों ने बार-बार बेइज्जती होने की बात कही थी। साथ ही उन्होंने धमकी दी थी कि तुम्हें त्योहार नहीं मनाने देंगे। अब त्योहारों के दौरान ही सुरेंद्र की हत्या कर दी है। 

यह भी पढ़ें- पंजाब में बिजली संकट: पूर्वोत्तर के राज्यों से कोयला आने में लगेंगे पांच दिन, पावरकॉम की लोगों से अपील, कम जलाएं बिजली
विज्ञापन


झगड़े के बाद हो गया था फैसला 
सुरेश ने बताया कि एक महीने पहले सुरेंद्र और आरोपियों ने साथ बैठकर शराब पी थी। उसी दौरान आपस में झगड़ा हो गया था। इसकी शिकायत मुरथल थाना पुलिस को दी गई थी। बाद में दोनों पक्षों को बुलवाया गया था। पुलिस ने बताया कि थाने में दोनों में समझौता हो गया था। उन्होंने फैसला लिखकर दे दिया था। 

शरीर पर 20 से ज्यादा निशान मिले 
सुरेंद्र की हत्या बेरहमी से की गई है। उसके हाथ और पैर पर हमले के साथ ही शरीर पर कई घाव हैं। हाथ-पैर और सिर पर डंडों के वार थे। वहीं चेहरे, पेट व सीने पर चाकू के निशान थे। उसके शरीर पर 20 से ज्यादा निशान थे। सुरेंद्र के शरीर पर केवल अंडरवियर था। 

युवक पर हमला कर हत्या की गई है। शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मृतक के भाई ने एक महीने पहले हुए झगड़े के कारण हत्या किए जाने का शक जताया है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह, थाना प्रभारी मुरथल।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें