फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म विशेष की वेशभूषा में आए महिला-पुरुष: मस्जिद से चोरी किए सवा लाख रुपये, सोनीपत के गांव रसोई में हुई वारदात

Fri, 02 Jun 2023 10:30 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

सोनीपत के गांव रसोई स्थित मस्जिद में 27 मई की रात को दान पात्र तोड़कर चोरी कर ली गई। बताया जा रहा है कि दान पात्र को करीब दो साल से खोला नहीं गया था। पुलिस फिलहाल मामले की जानकारी जुटा जांच में लगी।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के गांव रसोई स्थित मस्जिद में घुसकर दान पात्र को तोड़कर सवा लाख रुपये चोरी करने का मामला सामने आया है। मामले का पता लगने पर इमाम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो एक महिला-पुरुष धर्म विशेष की वेशभूषा में आते दिखाई दिए। जिसमें पुरुष करीब आधे घंटे तक मस्जिद में रहा और वारदात को अंजाम देकर निकल गई। वहीं महिला पास ही एक ढाबे पर रही। बाद में दोनों निकल गए। इमाम ने मामले की शिकायत कुंडली थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


सीसीटीवी में दिखाई दे रहे संदिग्ध महिला पुरुष
गांव रसोई स्थित मस्जिद के इमाम नसीम कासमी ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि 27 मई की रात को मस्जिद का दान पात्र तोड़कर चोरी कर ली गई। 28 मई की सुबह उन्हें चोरी का पता लगा। जिस पर उन्होंने अपने स्तर पर चोरों के बारे में जानकारी जुटानी शुरू की। उन्होंने बताया कि दान पात्र को करीब दो साल से खोला नहीं गया था। उसमें सवा लाख रुपये से अधिक की नकदी थी।

मस्जिद के पास स्थित ढाबे के सीसीटीवी में दिखी संदिग्ध महिला
उन्होंने पुलिस को बताया कि जब उन्होंने सीसीटीवी चेक किए तो पता लगा कि रात करीब डेढ़ बजे एक महिला व पुरुष स्कूटी पर आते दिख रहे हैं। महिला ने बुर्का पहन रखा था और पुरुष ने कुर्ता-पाजामा व गोल टोपी लगा रखी थी। पुरुष करीब 30 मिनट वहां घूमता रहा। उसने मस्जिद के दान पात्र को किसी नुकीले हथियार से तोड़ दिया और नकदी ले गया। उन्होंने पास स्थित रसोई ढाबा की रिकॉर्डिंग देखी तो पता लगा कि महिला ने स्कूल को ढाबा के पास खड़ा कर दिया था।
विज्ञापन


ढाबे पर खरीदारी को पहुंची, सामान नहीं लिया
वह रात 1 बजकर 31 मिनट पर ढाबे पर चली गई थी। वह वहां टॉयलेट में चली जाती है। उसके बाद बाहर आकर ढाबे के बाहर आचार व अन्य सामान की दुकान पर जाती है। वह कोई खरीदारी नहीं करती। रात करीब दो बजकर छह मिनट पर वह विपरीत दिशा में स्कूटी लेकर मस्जिद की तरफ जाती दिख रही है। अपने स्तर पर जांच के बाद इमाम ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। उन्होंने सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग भी पुलिस को दी है। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

दिल्ली नंबर की स्कूटी दिखाई दे रही
इमाम ने पुलिस का बताया कि उन्होंने सीसीटीवी चेक किए तो पता लगा कि दोनों गहरे नीले रंग की स्कूटी पर आए थे। स्कूटी दिल्ली से रजिस्टर्ड है। उसका नंबर भी उन्होंने पुलिस को दिया है। पुलिस टीम मामले में जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें