फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: महिला को नौकरी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, विरोध करने पर चाकू से हमला कर किया घायल, चार गिरफ्तार

Thu, 24 Mar 2022 10:09 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

पुलिस ने महिला के बयान पर दुष्कर्म, लूट व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने इस मामले में सीमा, मनोज, प्रदीप व मुख्य आरोपी सवीन को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत में महिला को नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसके साथ होटल में दुष्कर्म करने व विरोध करने पर अपने दोस्त के कमरे में ले जाकर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी समेत चार को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें मुख्य आरोपी को रिमांड पर लिया गया है। 

विज्ञापन


महिला ने पुलिस को बताया कि वह तीन बच्चों की मां है। वह फिलहाल नौकरी की तलाश में थी। उसकी फोन पर सेहरी गांव के सवीन के साथ बात हुई थी। सवीन ने उसे एक फैक्टरी में नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। उसने बताया था कि फैक्टरी प्रबंधक के साथ उसकी दोस्ती है। सवीन ने उसे झांसा देकर 21 मार्च को बहालगढ़ बुला लिया था। वह उसे लेकर मुरथल क्षेत्र स्थित होटल में गया था।

यहां धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद वह उसे बढ़मलिक की एक कॉलोनी में ले गया, जहां उस पर उसके विरोध करने पर चाकू से हमला कर दिया। इससे वह बेहोश हो गई थी। बाद में होश में आने पर उसने खुद को एक क्लीनिक पर पाया था, जहां आरोपियों ने उसका मोबाइल व पर्स भी छीन लिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः नशे में अपनों को मारा: छिन गया बूढ़े लाचार कंधों का सहारा, दो सगे भाइयों ने ही की बड़े भाई और भाभी की हत्या

महिला ने इसकी सूचना पति को दी। महिला का कहना है कि उसके पति ने उसे सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज खानपुर रेफर कर दिया। अस्पताल से आने के बाद उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


बहालगढ़ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ऋषिकांत ने बताया कि पुलिस ने महिला के बयान पर दुष्कर्म, लूट व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने इस मामले में सीमा, मनोज, प्रदीप व मुख्य आरोपी सवीन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी को कोर्ट में पेश किया। सवीन को रिमांड पर लिया गया है। अन्य को अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें