आरोपी कुंडली स्थित कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर नियुक्त है। कुंडली क्षेत्र की रहने वाली महिला को आरोपी पहले खेवड़ा की तरफ ले गया, बाद में गीता भवन के पास होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया।
हरियाणा के सोनीपत के कुंडली क्षेत्र की महिला को नौकरी लगवाने का झांसा देकर सोनीपत शहर के एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी कुंडली स्थित एक कंपनी में सुपरवाइजर है। पुलिस ने महिला के बयान पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में कुंडली क्षेत्र की 29 वर्षीय महिला ने बताया कि उसकी जान पहचान यूपी के बागपत निवासी सतेंद्र के साथ हुई थी। आरोपी ने उसे कुंडली स्थित फैक्टरी में नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। महिला के अनुसार, आरोपी उसे नौकरी लगवाने के लिए अपने साथ खेवड़ा से आगे ले गया था।
वहां वह अधिकारी के नहीं होने की बात कहकर उसे सोनीपत ले आया। वह उसे गीता भवन चौकी क्षेत्र स्थित एक होटल में ले गया। वहां पर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी एसआई राकेश की टीम ने आरोपी सतेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
महिला ने नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म किए जाने की शिकायत दी थी, जिस पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। - इंस्पेक्टर सवित कुमार, थाना प्रभारी, सिविल लाइन सोनीपत