फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: चाचा-भतीजों के घर के ताले तोड़कर आभूषण चोरी, मां के निधन के बाद झारखंड गए थे पीड़ित

Fri, 21 Jan 2022 07:37 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

मूलरूप से झारखंड के रहने वाले दो परिवारों के घर में चोरी हो गई। पीड़ित मां के निधन के बाद अपने व भाई के परिवार के साथ झारखंड गया था। पड़ोस में रहने वाले मौसेरे भाई ने सेक्टर-23 में रह रहे व्यक्ति के साले को चोरी की जानकारी दी।
विज्ञापन
सरस्वती विहार स्थित घर में चोरी के बाद खुली पड़ी अलमारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत में सरस्वती विहार गली नंबर छह में रहने वाले व्यक्ति और उसके भतीजों के बंद घरों के ताले तोड़कर चोर आठ लाख रुपये के आभूषण चोरी कर ले गए। पीड़ित परिवार के सदस्य की मां के निधन पर झारखंड स्थित पैतृक घर गए थे। पड़ोस में रहने वाले मौसेरे भाई ने व्यक्ति के साले को चोरी की जानकारी दी। जिस पर पुलिस को अवगत कराया गया। सिटी थाना पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


मूलरूप से झारखंड फिलहाल सेक्टर-23 निवासी राजाराम ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि उसका जीजा मूलरूप से झारखंड निवासी लीलाधर अपने परिवार के साथ शहर के सरस्वती विहार की गली नंबर छह में रहता है। उनके पास ही दूसरे मकान में उनके भतीजे उत्तम और गौतम भी रहते हैं। लीलाधर के भाई नारद चंद्र का पहले ही निधन हो चुका है।

राजाराम ने बताया कि 12 जनवरी को जीजा लीलाधर की मां का निधन हो गया था। वह झारखंड में ही रह रही थीं। जिस पर लीलाधर व उनके भतीजे पैतृक गांव चले गए। लीलाधर के मौसेरे भाई रमन भी उनके पड़ोस में रहते हैं। जब वह 19 जनवरी को लीलाधर के घर की तरफ गए तो दोनों घरों के ताले टूटे मिले। जिस पर उन्होंने उसे मामले से अवगत कराया।
विज्ञापन


उसने घर जाकर देखा तो सामान बिखरा था। अलमारियों के ताले टूटे थे। दोनों के घरों में रखी अलमारी से चार-चार लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी थे। जिसमें गले के हार, कानों की बालियां, अंगूठी व अन्य आभूषण शामिल हैं। उसने अपने जीजा को अवगत कराने के साथ ही पुलिस को भी सूचित किया।

सिटी थाना पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम ने शुक्रवार को निरीक्षण करने के साथ ही सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि चोरों का पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा। 

बंद घरों में चोरी किए जाने की शिकायत मिली थी, जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। -इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह, थाना प्रभारी, सिटी सोनीपत

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें