फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: गैर इरादतन हत्या के दोषी को दस साल की कैद, तीन अन्य आरोपियों को किया बरी

Fri, 13 May 2022 02:19 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

अदालत ने दोषी को पांच हजार रुपये के जुर्माने से भी दंडित किया है। मामले में तीन अन्य आरोपियों को बरी किया गया। 23 सितंबर 2019 को गोली लगने से कालूपुर निवासी सोमबीर की मौत हुई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. संजीव आर्य की अदालत ने गोली लगने से युवक की मौत के मामले में आरोपी को गैर इरादतन हत्या का दोषी करार दिया है। अदालत ने दोषी को दस साल की कैद की सजा सुनाई है। दोषी पर पांच हजार रुपये जुर्माना भी किया गया है।

विज्ञापन


कालूपुर निवासी सोमबीर (22) को 23 सितंबर, 2019 को गोली लगने के बाद कई युवक अस्पताल में लेकर पहुंचे थे। युवक उसे आपातकालीन कक्ष के बाहर छोड़कर भाग गए थे। चिकित्सक ने उसे देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। सोमबीर को कंधे के पास बाजू में गोली लगी थी।

युवक के पास से मिले दस्तावेज के आधार पर उसकी पहचान हुई थी। सूचना पाकर सोमबीर की मां चंद्रवती व साथी अस्पताल में पहुंचे थे। सोमबीर अपने पिता के साथ ट्रक चलाता था। घटना के समय वह सोनीपत में था, जबकि उसका पिता किसी अन्य प्रदेश में ट्रक लेकर गया था।
विज्ञापन


उसकी मां ने अनुज व अन्य पर उसके बेटे की हत्या का आरोप लगाया था। उसने पुलिस को बताया था कि अनुज के साथ उसके बेटे का झगड़ा हुआ था। जिसमें उसे धमकी दी गई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस जांच में सामने आया था कि सोमबीर व उसके कई साथियों ने कालूपुर क्षेत्र में कमरा किराए पर ले रखा था।

वहां कई बार सभी एकत्रित होते थे। गोली उसकी कमरे में लगी थी। पुलिस ने मामले में जांच करने के बाद मामले में मूलरूप से तेवड़ी फिलहाल वेस्ट रामनगर के राहुल उर्फ ताऊ के साथ ही विकास नगर के सचिन, लहराड़ा के सत्यवान व विकास नगर के सुनील को गिरफ्तार किया गया था। तब पुलिस जांच में अनुज की संलिप्तता नहीं मिली थी। पुलिस ने राहुल के घर भूसे के अंदर से रिवाल्वर व कारतूस बरामद किया था।

मामले में सुनवाई के बाद एएसजे डॉ.संजीव आर्य की अदालत ने राहुल को गैर इरादतन हत्या का दोषी करार दिया है। अदालत ने राहुल को दस साल कैद और पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी। जुर्माना न देने पर तीन माह अतिरिक्त कैद की सजा भुगतनी होगी। अदालत ने सचिन, सुनील व सत्यवान को बरी कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें