फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: 9 किलो गांजे और साढ़े 4 किलो चरस के साथ बिहार के युवक गिरफ्तार, एंटी नारकोटेक्टिस टीम ने की कार्रवाई

Fri, 13 May 2022 02:00 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

एक आरोपी बिहार से नशीला पदार्थ लेकर आया था। एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी एएसआई पंकज व साथी राजेश को सूचना मिली थी, जिसके आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई की। 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक में पुलिस ने बिहार से आकर रोहतक में नशीले पदार्थों का कारोबार करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 9 किलो गांजा और साढ़े 4 किलो चरस बरामद हुई है। इस संबंध में सिटी थाने में केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


डीएसपी मुख्यालय डॉक्टर रवींद्र ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी एएसआई पंकज व साथी राजेश को सूचना मिली कि शास्त्री नगर में किराये पर रहने वाला युवक नशीला पदार्थ बेचने का काम करता है। पुलिस ने योजना के तहत सिंहपुरा रोड से श्याम कॉलोनी की तरफ पैदल आ रहे युवक विनोद निवासी भगवामपुर, जिला चंपारण, बिहार को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से प्लास्टिक के कट्टे से 9 किलो 900 ग्राम गांजा और 2 किलो 400 ग्राम चरस बरामद हुआ।

जांच के दौरान विनोद ने नशीला पदार्थ राज किशोर निवासी पतहारा बिशुनपुरा, गोपालगंज, बिहार हाल किरायेदार इंद्रा कॉलोनी से खरीदा था। दोनों आरोपी मिलकर नशीले पदार्थों का धंधा करते हैं। इसके बाद पुलिस ने इंद्रा कॉलोनी से राजकिशोर को 2 किलोग्राम चरस सहित गिरफ्तार कर लिया। आरोपी राजकिशोर नशीले पदार्थ को बिहार से खरीद कर लाया था और गांजा व चरस को विनोद को बेच दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें