फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: बेंच पर बैठने को लेकर हुई कहासुनी, 11वीं के छात्र ने सहपाठी को चाकू से किया वार

Fri, 04 Mar 2022 02:34 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना (हरियाणा)

सार

आरोपी छात्र ने सावन की छाती पर भी चाकू से वार किया। इसकी सूचना मिलते ही स्कूल स्टाफ और पुलिस मौके पर पहुंची। शहर थाना प्रभारी बदन सिंह ने बताया कि घायल छात्र का रोहतक पीजीआई में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
गोहाना के स्कूल में वारदात। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोहाना के महावीर चौक स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 11वीं कक्षा के नाबालिग छात्र ने अपने सहपाठी पर चाकू से वार कर दिए। आरोपी चालक ने बेंच पर बैठने को लेकर हुई कहासुनी में छात्र को चाकू मारे। स्कूल स्टाफ ने छात्र को महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में पहुंचाया, वहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। फिलहाल छात्र की हालत गंभीर है। 

विज्ञापन


इस मामले में शहर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सुबह करीब आठ बजकर 20 मिनट पर प्रार्थना के बाद छात्र अपनी कक्षाओं में चले गए। इसी बीच 11वीं कक्षा में गांव मातंड निवासी करीब साढ़े 17 वर्षीय छात्र ने अपने सहपाठी गांव गुढ़ा निवासी करीब साढ़े 18 वर्षीय सावन को पेट में चाकू से तीन वार किए। 

बताया जा रहा है कि आरोपी छात्र ने सावन की छाती पर भी चाकू से वार किया। इसकी सूचना मिलते ही स्कूल स्टाफ और पुलिस मौके पर पहुंची। शहर थाना प्रभारी बदन सिंह ने बताया कि घायल छात्र का रोहतक पीजीआई में इलाज चल रहा है। पुलिस घायल व अध्यापक के बयान अनुसार आगामी कार्रवाई करेगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें