फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में वारदात: गोलियों की आवाज से गूंजा गांधरा, युवक ने भाभी व सरपंच की सास को गोली मारकर की आत्महत्या

Fri, 04 Mar 2022 02:06 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)

सार

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गली में कुछ लोग बातचीत कर रहे थे। अचानक रमेश की कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने पर उसने पिस्तौल निकाल ली। सबसे पहले उर्मिला को गोली मारी।
विज्ञापन
रोहतक में अस्पताल में पहुंचे घायलों के परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक जिले का गांव गांधरा शुक्रवार को एक बार फिर गोलियां से गूंज उठा। शुक्रवार दोपहर युवक रमेश (40) ने अपनी भाभी उर्मिला और महिला सरपंच की सास चंद्रो को गोली मारकर खुद को भी गोली मार ली। तीनों को पीजीआई में लाया गया, जहां रमेश की मौत हो गई। वारदात से ग्रामीण सकते में है। इस मामले में किसी तरह का बड़ा विवाद नहीं बताया जा रहा है। सांपला पुलिस छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


गंभीर हालत के चलते महिला परिजन उर्मिला को पीजीआई से निजी अस्पताल ले गए। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गली में कुछ लोग बातचीत कर रहे थे। अचानक रमेश की कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने पर उसने पिस्तौल निकाल ली। सबसे पहले उर्मिला को गोली मारी। इसके बाद बुजुर्ग महिला चंद्रो पर फायर कर दिया। जब तक ग्रामीण कुछ कर पाते, उसने खुद को भी गोली मार ली। अचानक हुई फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई। तीनों घायलों को निजी वाहन से ग्रामीण पीजीआई लेकर पहुंचे, जहां रमेश ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें