फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: बंद घर से सोने-चांदी के आभूषण ले गए चोर, परिवार चार दिन बाद घर लौटा तो लगा पता

Mon, 08 Apr 2024 03:06 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

इंडियन कॉलोनी में घर से सोने की चेन, दो अंगूठी व पाजेब चोरी हुई है। परिवार चार दिन बाद घर लौटा तो पता  लगा। सिटी थाना में शिकायत दी गई है। 
विज्ञापन
पुलिस शहर थाना सोनीपत। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत में इंडियन कॉलोनी में चोर बंद घर के ताले तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। पीड़ित परिवार घर पहुंचा तो चोरी का पता लगा। जिस पर मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


इंडियन कॉलोनी निवासी देवेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि वह 4 अप्रैल को परिवार के साथ बाहर गए थे। वह चार दिन बाद घर लौटे तो उनके घर का ताला टूटा हुआ था। उन्होंने देखा कि चोर उनके घर से सोने की चेन, दो अंगूठी, चांदी की पाजेब आदि चोरी कर ले गए थे। उन्हें अंदेशा है कि चोरी 5 या 6 अप्रैल की रात को हुई है।

उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सिटी थाना पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सिटी थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि चोरों का पता लगाने के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें