फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind: हाथापाई के दौरान धक्का लगने से गिरे व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत, बेटे से मारपीट करने आए थे आरोपी

Mon, 08 Apr 2024 01:55 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

रविंद्र (48) की पत्नी अनीता ने बताया कि अमित व एक अन्य व्यक्ति उनके घर पर आए। अमित ने कहा कि उसका बेटा जतिन उसकी बेटी से चैटिंग करता है। अमित तथा उसके साथ आए व्यक्तियों ने उसके बेटे के साथ मारपीट शुरू कर दी। उसे बचाने आए रविंद्र को आरोपियों ने धक्का दे दिया था।
विज्ञापन
शवगृह के बाहर खड़े परिजन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जींद में हाउसिंग बोर्ड में घर में घुस कर हाथापाई के दौरान धक्का लगकर गिरे मकान मालिक की हृदयगति रूकने से मौत हो गई। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मृतक हाउसिंग बोर्ड कालोनी निवासी रविंद्र (48) की पत्नी अनीता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार को अर्बन एस्टेट निवासी अमित व एक अन्य व्यक्ति उनके घर पर आए। अमित ने कहा कि उसका बेटा जतिन उसकी बेटी से चैटिंग करता है। अमित तथा उसके साथ आए व्यक्तियों ने उसके बेटे के साथ मारपीट शुरू कर दी। जब उन्होंने अपने बेटे को बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसके पति रविंद्र को धक्का मार दिया। उसके पति नीचे गिर गए। इसके बाद उन्हें नागरिक अस्पताल लाया गया जहां हृदय गति रूकने से उनकी मौत हो गई। 

सिविल लाइन थाना पुलिस ने अनीता की शिकायत पर अमित को नामजद कर एक अन्य के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक के विसरे को जांच के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


सिविल लाइन थाना के जांच अधिकारी सहीराम ने बताया कि झगड़े में व्यक्ति धक्का लगने से गिर कर हृदय गति रूकने से मौत हो गई। मृतक की पत्नी की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें