फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम करते युवक पर फायरिंग ,बाल-बाल बचा युवक

Fri, 17 Jun 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
फाय‌र‌िंग
विज्ञापन
गांव लड़सौली में अपने घर के अंदर जिम कर रहे एक व्यक्ति पर अज्ञात हमलावरों ने गोली चला दी। गोली घर की खिड़की में लगी। कांच के टुकड़े लगने से व्यक्ति घायल हो गया। वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। घायल को निजी हास्पिटल में प्राथमिक उपचार दिलाया गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव लड़सौली निवासी मनोज कुमार बृहस्पतिवार सुबह अपने घर पर बने जिम में व्यायाम कर रहा था। इसी दौरान अज्ञात ने उसके कमरे की खिड़की से उस पर गोली चला दी। गोली खिड़की पर लगे कांच को तोड़ते हुए कमरे में दीवार पर जा लगी। कांच टूटकर मनोज को लगा। जिससे वह चोटिल हो गया। हमलावर मौके से फरार हो गया। मनोज ने खिड़की से बाहर देखा, लेकिन कोई दिखाई नहीं दिया। परिजनों ने मनोज का निजी अस्पताल में उपचार कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें