फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: हत्या कर फेंका गया था युवक का शव, पुलिस मान रही थी ठंड से मौत, पोस्टमार्टम में खुलासा

Thu, 02 Feb 2023 04:29 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

खरखौदा थाना क्षेत्र में बाईपास पर 25 जनवरी को युवक का शव मिला था। पहले पुलिस ठंड में मौत हुई मान रही थी। पोस्टमार्टम में शरीर के अंदरूनी हिस्सों में नौ स्थानों पर चोट मिली, चिकित्सक की राय के बाद पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत में खरखौदा बाईपास पर मिलन होटल के पास सड़क के बीच मिले युवक की चोट मारकर हत्या की गई थी। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या किए जाने का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अब चिकित्सक की राय के बाद हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है। साथ ही शव की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन


खरखौदा निवासी मंजीत ने 25 जनवरी को पुलिस को कॉल कर बताया था कि मिलन होटल के पास नेशनल हाईवे-334 बी दिल्ली रोड बाईपास के सर्विस रोड के बीच घास पर एक युवक का शव पड़ा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास पता किया था, लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने शव को सामान्य अस्पताल में रखवा दिया था। पहले युवक का मौत का कारण ठंड में बाहर पड़े रहने को माना जा रहा था।

पुलिस ने 27 जनवरी को शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद 28 जनवरी को उसे जन कल्याण समिति करनाल को सौंप दिया था। अब पुलिस को युवक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिली है। जिसमें चिकित्सक ने उसके शरीर पर नौ स्थानों पर अंदरूनी चोट लगी होने की जानकारी है। साथ ही बताया है कि चोटों के कारण युवक की मौत हुई है। जिस पर पुलिस ने अब मंजीत के बयान पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


शिनाख्त करना बना पुलिस के लिए मुसीबत
शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। अब हत्या का मामला सामने आने के बाद पुलिस के लिए पहली चुनौती शव की पहचान करना है। पुलिस के अनुसार युवक की उम्र करीब 30-35 साल रही होगी। उसके शरीर पर गाजरी रंग की कमीज और नीले व स्टेली रंग की पजामी मिली थी। उसके पास से ऐसा कुछ नहीं मिला था, जिससे उसकी पहचान हो सके।

युवक का शव नेशनल हाईवे-334 बी के सर्विस रोड किनारे घास पर मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या किए जाने का पता लगा है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। शव की पहचान को हर संभव प्रयास किया जा रहा है। -इंस्पेक्टर सुनील कुमार, थाना प्रभारी, खरखौदा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें