फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: दूसरे के धोखे में कंबल विक्रेता को मारी थी गोली, दो नाबालिग समेत चार गिरफ्तार

Wed, 08 Nov 2023 09:02 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, राई, सोनीपत (हरियाणा)

सार

घटना से दो दिन पहले गाली देने पर हुई कहासुनी के दौरान बंटी ने नाबालिग को थप्पड़ मारा था। नाबालिग ने अपने साथियों के साथ मिलकर बंटी की हत्या की साजिश रची थी। बंटी को मारने नाबालिग व एक युवक आए थे, बंटी ढाबे से निकल गया, उन्होंने शाकिब को गोली मार दी। 
विज्ञापन
सोनीपत के बहालगढ़ में कंबल विक्रेता की हत्या के आरोप में गिरफ्तार आरोपी पुलिस टीम के साथ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत के खेवड़ा रोड बहालगढ़ स्थित बालाजी ढाबे पर आधी रात को चाय पीने आए कंबल-रजाई विक्रेता की हत्या बंटी नामक युवक के धोखे में की गई थी। मामले में बहालगढ़ थाना पुलिस ने दो नाबालिग समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक नाबालिग के साथ घटना से दो दिन पहले बहालगढ़ के बंटी की कहासुनी हुई थी, जिसमें बंटी ने उसे थप्पड़ मार दिया था। जिसका बदला लेने के लिए नाबालिग ने बंटी की हत्या का षड्यंत्र रचा था। पुलिस ने एक आरोपी को रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन


मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला शामली के गांव बाबरी मोहल्ला निवासी शादाब ने पुलिस को बताया कि वह तथा अपने चाचा शाकिब (26) के साथ कंबल-रजाई बेचने के लिए 12 दिन पहले सोनीपत के बहालगढ़ में आए थे। सोनीपत आने के चार दिन बाद ही उनकी दादी का निधन होने पर चाचा घर चले गए थे। शनिवार को वह लौटे आए थे।

रविवार रात को करीब 12 बजे दोनों पीने के लिए खेवड़ा रोड स्थित बालाजी ढाबे पर गए थे। वहां पर बाइक सवार दो युवक गोली मारकर भाग गए थे। बाद में अंदेशा जताया गया कि बंटी नामक युवक के साथ अन्य युवकों की हुई तकरार की गलतफहमी में शाकिब को गोली मार दी गई। मामले में बहालगढ़ थाना पुलिस ने दो नाबालिग समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में गांव खेवड़ा निवासी रोहित, बहालगढ़ निवासी तेज सिंह व दो अन्य शामिल है।
विज्ञापन


बहालगढ़ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि शाकिब की हत्या से दो दिन पहले ढाबा के पास ही नाबालिग की गाली देने पर बंटी के साथ कहासुनी हो गई थी। जिसमें बंटी ने उसे थप्पड़ मार दिया था। आरोपी ने अपने साथी रोहित, तेज सिंह व एक अन्य नाबालिग संग मिलकर बंटी की हत्या का षड्यंत्र दिया।

घटना की रात को तेज सिंह व एक नाबालिग ने रोहित व दूसरे नाबालिग को बंटी के ढाबा के पास होने की जानकारी दी थी। जिसका पता लगने पर बंटी वहां से भाग गया था। इसी दौरान रोहित व नाबालिग बाइक पर आए थे।

पीछे बैठे रोहित ने बंटी के धोखे में शाकिब को गोली मार दी थी। पुलिस ने तेज सिंह को दो दिन के रिमांड पर लिया है। वहीं रोहित की शिनाख्त परेड कराकर रिमांड पर लिया जाएगा। उसे जेल भेज दिया गया है। दो नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें