जीटी रोड पर गांव कुराड़ के पास रविवार सुबह सड़क हादसे में एक किशोर की मौत हो गई और उसका पिता घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया, वहीं घायल पिता को भी नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया।
मंगोलपुरी दिल्ली का रहने वाला मनीष अपने पिता हरेंद्र के साथ मुरथल स्थित रविवार को ढाबे पर खाना खाने के लिए आया था। जब वे खाना खाकर वापस लौट रहे थे तो कुराड़ गांव के पास सड़क पार करते समय 15 वर्षीय मनीष और हरेंद्र बाइक की चपेट में आ गए। हादसे में मनीष बुरी तरह से घायल हो गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया। हरेंद्र इस हादसे में घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया। वहीं घायल हरेंद्र को भी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।