फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में नौकरी लगवाने के नाम पर दो लाख रुपये की ठगी

Mon, 04 Jul 2016 12:07 AM IST
fatehabad
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

बेरोजगार युवक को बैंक में नौकरी लगवाने के नाम पर दो लाख रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। पुलिस ने वार्ड संख्या पांच निवासी बेरोजगार युवक नरेंद्र के पिता हरपाल की शिकायत पर रुपये ऐंठने वाले टोहाना रोड निवासी दुकानदार वेद प्रकाश के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में वार्ड संख्या पांच के हरपाल सिंह ने आरोप लगाया कि उसका लड़का नरेंद्र कुमार जो पिछले काफी समय से बेरोजगार है। वह टोहाना रोड दुकान करने वाले वेद प्रकाश के संपर्क में आया। वेद प्रकाश ने मेरे लड़के से कहा कि मैं बैंक में नौकरी लगवा दूंगा, जिसके लिए छह लाख रुपये लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरपाल ने शिकायत में बताया कि मेरा लड़का नरेंद्र और मेरा छोटा भाई फूला राम वेद प्रकाश के झांसे में आ गए। वेद प्रकाश ने नौकरी लगवाने के एवज में एडवांस में दो लाख रुपये मांगें , जो हमने अगस्त 2014 को बैंक में से निकलवा कर दे दिए। कई दिन तक नौकरी न मिलने पर हमने वेद प्रकाश से बात की तो वह टालमटोल करने लगा। जब हमने अपने पैसे वापस मांगें, तो काफी मशक्कत के बाद वेद प्रकाश ने  मात्र एक लाख रुपये ही वापस दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें