फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat Jail: पंजाब के बंदी पर हमला, आंख पर चोट मारकर किया बुरी तरह घायल, कहासुनी के बाद हुआ झगड़ा

Wed, 05 Apr 2023 10:52 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

सोनीपत जेल में गिनती के बाद बंदी गांव बिंदरौली निवासी मोहित, करेवड़ी के संजय व साहिल, छिछड़ाना के सतीश ने अचानक पंजाब के तरनतारन के गांव बहल निवासी देवेंद्र पर हमला कर दिया। जिससे देवेंद्र को बुरी तरह घायल कर दिया। उसकी आंख भी चोट लगी है।
विज्ञापन
सोनीपत जेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत कारागार में बंद पंजाब के बंदी पर हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। बंदी की आंख भी चोट लगी है। घायल बंदी को कारागार प्रशासन ने नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसे उपचार दिया जा रहा है। मामले को लेकर जेल उप अधीक्षक ने मारपीट व जेल नियमों की उल्लंघना को लेकर शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


सोनीपत कारागार में बंद है पंजाब के तरनतारन के गांव बहल का देवेंद्र
जेल उप अधीक्षक सचिन ने बताया कि मंगलवार रात करीब आठ बजे जेल में गिनती के बाद बंदी गांव बिंदरौली निवासी मोहित, करेवड़ी के संजय व साहिल, छिछड़ाना के सतीश ने अचानक पंजाब के तरनतारन के गांव बहल निवासी देवेंद्र पर हमला कर दिया। जिससे देवेंद्र को बुरी तरह घायल कर दिया। उसकी आंख भी चोट लगी है।

यह भी पढ़ें- Rewari: भैंस भागने गया युवक, कपड़ा सुखाने के लिए बांधी रस्सी का बन गया फंदा, हुई मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या व हत्या की कोशिश के मामले में नामजद है आरोपी
झगड़े का कारण कहासुनी बताया जा रहा है। इसकी शिकायत बंदी ने उन्हें दी। बंदी को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसे तीन चोट मिली है। उसकी आंख पर भी चोट लगी है। जिस पर उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। हमला करने के आरोपी हत्या व हत्या की कोशिश के मामले में नामजद हैं। जिसमें मोहित जानलेवा हमला करने व करेवड़ी के संजय व साहिल, छिछड़ाना के सतीश गांव करेवड़ी के निवर्तमान सरपंच रहे नरेश की हत्या में नामजद रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें