फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: आजीवन कारावास की सजा भुगत रहा कैदी पैरोल पर आने के बाद फरार, खरखौदा थाना में मुकदमा दर्ज

Fri, 01 Apr 2022 06:22 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, खरखौदा, सोनीपत (हरियाणा)

सार

कैदी जीआरपी रोहतक में दर्ज मुकदमे में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहा था। खरखौदा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कैदी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहा कैदी पैरोल पर आने के बाद फरार हो गया। रोहतक जेल अधीक्षक ने मामले की एसपी सोनीपत को शिकायत देकर खरखौदा थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : लापरवाही: दो बार बुलाने पर भी नहीं आया कोई कर्मी, प्रसूता दर्द से बिलखने लगी तो ई-रिक्शा में ही कराई डिलीवरी

रोहतक जेल अधीक्षक ने दी शिकायत में बताया कि वर्ष 1994 में जीआरपी रोहतक में दर्ज हत्या के मामले में गांव गोपालपुर निवासी सुरेंद्र को अदालत ने दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। वह जेल में सजा पूरी कर रहा था। कैदी को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय, चंडीगढ़ के आदेश पर 18 दिसंबर 2021 से 11 जनवरी 2022 तक पैरोल दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : यमुनानगर: अवैध संबंध छुपाने के लिए प्रेमी संग मिलकर मां ने की मासूम बेटे की हत्या, पहले दिया जहर, मौत नहीं हुई तो घोंटा गला

इसके बाद न्यायालय के आदेश पर उसका पैरोल 28 फरवरी तक बढ़ाया गया था। लेकिन सुरेंद्र मार्च माह तक भी नहीं लौटा। इस पर एसपी सोनीपत को शिकायत देते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। खरखौदा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कैदी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें