फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की हत्या कर शव खेतों में फेंका

Wed, 06 Jan 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन
उपमंडल के गांव बुसाना में किसान की हत्या कर शव खेतों में फेंकने का मामला सामने आया है। वारदात की सूचना से गांव में सनसनी फैल गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शहर के सामान्य अस्पताल में रखवाया। पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान पर कुराना गांव के युवक पर हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


मृतक के बड़े बेटे रामपाल ने बताया कि उसके पिता राजसिंह (65) रोजाना सुबह खेतों में जाते और शाम होने से पहले वापस घर आ जाते। कभी-कभी खेत में भी रुक जाते थे। सोमवार को वह खेत में रुकने के लिए गया था। शाम साढ़े छह बजे वह अपने पिता की रोटी देने गया तो खेतों में बने कमरे में उसके पिता नजर नहीं आए।

वह उसे ढूंढते हुए ट्यूबवेल पर पहुंचा, जहां वह चारपाई पर नग्न अवस्था में पड़े मिले। उसने खेतों में लगे गन्ना लेबर को बुलाया और पुलिस को सूचित किया। रामपाल ने बताया कि उसके पिता के पास गांव कुराना निवासी रोहताश आता जाता था। सोमवार को भी वह खेत में आया था। उसे शक है कि रोहताश ने ही उसके पिता की हत्या की है।
विज्ञापन


गले और माथे पर चोट के निशान
मृतक राजसिंह के माथे और गले पर निशान बने हुए थे। नाक से भी खून निकला हुआ था। उनके कपड़े चारपाई के आसपास ही पड़े मिले। परिजनों की मानें तो उनकी किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं थी। बताया गया कि राजसिंह लगभग 20 एकड़ जमीन का मालिक था। उसके दो बेटे और तीन बेटियां हैं। दोनों बेटे रामपाल व पालू खेती का ही काम करते हैं।

क्या कहते हैं अधिकारी
मुंडलाना चौकी प्रभारी चंद्रभान ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में रखवाया। मृतक के बेटे रामपाल ने कुराना निवासी रोहताश पर हत्या करने का शक जताया है। पुलिस ने आरोपी रोहताश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें