फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी मां-बेटा गिरफ्तार

Mon, 07 Sep 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव सबौली में चचेरे भाई की हत्या करने और अपने चाचा को मरणासन्न करने के मामले में थाना कुंडली पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी मां व बेटे को गिरफ्तार किया है। आरोपी रवि व गीता निवासी गांव सबौली का रहने वाला है।   
विज्ञापन

गत चार सितंबर को सुखबीर निवासी गांव सबौली ने थाना कुंडली में शिकायत दी थी कि 3 सितंबर की रात को नाथुपुर-सबौली मार्ग पर उसका भतीजा राजेश अपने पिता हवासिंह के साथ कार से घर जा रहा था तो गाड़ियों में सवार होकर करीब 6-7 लोग आए और उनकी गाड़ी को रुकवा लिया।

इसके बाद युवकों ने जमीनी विवाद के चलते दोनों बाप बेटों पर तेजधार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया,  जिसमे राजेश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हवासिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए नरेला के अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए दिल्ली रेफर कर दिया। इस संबंध में सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


जांच अधिकारी एसआइ रामतीर्थ ने बताया कि हत्या मुख्य आरोपी रवि को प्याऊ मनियारी की सीमा से व गीता को गांव सबौली की सीमा से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार महिला को न्यायालय मे पेश कर जेल भेज दिया है, वहीं रवि को दो दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया है। अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें