फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: गांव लिवासपुर में विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत, ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया

Sat, 01 Oct 2022 01:39 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

पिता ने मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। शादी के बाद से मांगी जा कार रही थी। बहालगढ़ थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत के राई क्षेत्र के गांव लिवासपुर में एक विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। महिला के पिता ने मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव विवाहिता के परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के गांव लालबादरा खुर्द निवासी रक्षपाल सिंह ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि उसकी बेटी सोनम (25) की शादी पांच साल पहले यूपी के एटा जिले के लोहाखार गांव के रहने वाले दिनेश कुमार के साथ हुई थी। वह कुंडली क्षेत्र में एक कंपनी में नौकरी करता है। उनको साढ़े तीन साल का एक बेटा वंश है।

वह लिवासपुर में किराए के मकान में रहते हैं। आरोप है कि शादी के बाद से ही दिनेश दहेज की मांग को लेकर सोनम को परेशान करता था। सोनम का लगातार उत्पीड़न किया जाता था। सोनम ने कई बार इसकी शिकायत अपने भाई व पिता से की थी। कई बार दिनेश को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन उसकी हरकतों में कोई सुधार नहीं हुआ। इससे सोनम लगातार तनाव में रह रही थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान: अब बॉयलर पर नहीं चलेंगी फैक्टरियां, प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए जारी किए आदेश

आरोपी दहेज में कार की मांग कर रहे थे। उन्हें 29 सितंबर को पता लगा कि सोनम की फंदा लगाने से मौत हो गई है। जिस पर उसका बेटा करण पहुंचा और उसके बयान पर पुलिस ने कार्रवाई कर दी। बाद में जब वह पहुंचा तो उसका बेटा सहमा हुआ था। जिस पर उसने पुलिस को शिकायत दी। रक्षपाल ने बेटी की दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव मायका पक्ष को सौंप दिया है। पुलिस ने मामले में महिला के पति, ससुर व देवर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


विवाहिता की फंदा लगाने से मौत की सूचना मिली थी। परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपों की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराकर मायका पक्ष को सौंप दिया गया है। - इंस्पेक्टर ऋषिकांत, थाना प्रभारी, बहालगढ़

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें