फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: जमीन के विवाद में बिजली कर्मियों से झड़प, डीएसपी के मां-पिता और भाई पर केस दर्ज

Sat, 01 Oct 2022 12:57 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

लाजपत नगर स्थित डीएचबीवीएन की टीम अपनी जमीन पर चहारदीवारी कराने पहुंची तो टकराव हुआ। गीतिका के पिता बोले कि जमीन की रजिस्ट्री, इंतकाल हमारे नाम, 24 दिन पहले तहसीलदार ने मुआयना कर पैमाइश की थी। 
विज्ञापन
बिजली निगम कार्यालय में जमीन विवाद के दौरान मौजूद पुलिसबल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के हिसार में राजगढ़ रोड स्थित दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम कार्यालय की लाजपत नगर स्थित जमीन पर कब्जे को लेकर शुक्रवार सुबह डीएसपी गीतिका जाखड़ के परिजनों व बिजली निगम के कर्मचारियों में तीखी झड़प हो गई। इस दौरान गीतिका की मां ऊषा और बिजली निगम कर्मचारी रंजना, आरजू व एक अन्य कर्मी को हल्की चोटें आई हैं। बिजली निगम के एसडीओ रविंद्र की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने गीतिका की मां ऊषा, पिता सत्यवीर, भाई नायब तहसीलदार बलराम जाखड़ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


बिजली निगम की कुछ जमीन पर चहारदीवारी नहीं है। इसी जमीन के साथ ही डीएसपी गीतिका जाखड़ का घर है। शुक्रवार को बिजली निगम की टीम जमीन पर चहारदीवारी के लिए पहुंची। इस पर गीतिका के पिता सत्यवीर जाखड़, मां ऊषा देवी ने कहा कि जमीन की रजिस्ट्री हमारे नाम है। जमीन से संबंधित सभी दस्तावेज हमारे पास हैं।

उन्होंने मौके पर पहुंचीं एएसपी पूजा वशिष्ठ व बिजली निगम के अधिकारियों को दस्तावेज दिखाए। इसके बावजूद बिजली निगम के कर्मचारियों ने दीवार का निर्माण कार्य जारी रखा। काम बंद नहीं कराने से खफा ऊषा देवी निर्माणाधीन दीवार के बीच में बैठ गईं। पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानीं।
विज्ञापन


इसके बाद बिजली निगम की कुछ महिला कर्मचारियों ने उषा देवी को उठाने का प्रयास किया तो दोनों पक्षों में झड़प हो गई। इस दौरान गीतिका की मां समेत चार लोग घायल हो गए। दीवार बनाने के बाद सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया है।



वहीं, बिजली निगम के अधिकारियों का आरोप है कि गीतिका जाखड़ के भाई नायब तहसीलदार बलराम जाखड़ ने कर्मचारियों के साथ मारपीट की और कर्मियों पर ईंट फेंकीं, जिससे तीन महिला कर्मी घायल हो गई हैं। बलराम फतेहबाद की भट्टू तहसील में तैनात हैं।  वहीं, नायब तहसीलदार का कहना है कि मुझ पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। मेरी ड्यूटी भट्टू में है। मैंने किसी के साथ मारपीट नहीं की। बता दें कि गीतिका जाखड़ डीएसपी के पद करनाल के मधुबन में तैनात हैं।

तहसीलदार की रिपोर्ट 16 दिन पहले जमीन पर बताया निगम का कब्जा
गीतिका के पिता ने तहसीलदार की एक रिपोर्ट मीडिया को उपलब्ध कराई।  तहसीलदार की ओर से 16 सितंबर को यह रिपोर्ट डीसी को भेजी गई थी। रिपोर्ट में तहसीलदार के हस्ताक्षर व मोहर हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2 सितंबर 2022 को ऊषा देवी की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर पटवारी व कानूनगो ने निशानदेही की। इसमें बताया कि खसरा नंबर 1362 के दक्षिण में 51.48 गज पर बिजली निगम द्वारा दीवार बनाकर नाजायज कब्जा होना पाया गया है। शेष रकबा मौके पर खाली है।

चहारदीवारी की निगरानी के लिए सीसीटीवी लगाए
मौके पर चहारदीवारी कराने के बाद दो सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए गए हैं। शुक्र्तवार देर शाम तक पुलिस की जिप्सी की तैनात रही। बिजली निगम के अधिकारी भी सुरक्षा को लेकर जानकारी लेते रहे। बिजली निगम के सिविल एसडीओ विपुल वर्मा ने बताया कि राजगढ़ रोड स्थित बिजली निगम के सर्कल कार्यालय की चहारदीवारी जर्जर होने पर नई दीवार बनाने का काम किया जा रहा है।

 

सत्यवीर जाखड़ ने बिजली निगम की 13 मरले जमीन पर कब्जा करके तारबंदी कर ली। हमने कई बार तार हटाने के लिए कहा लेकिन उन्होंने तार नहीं हटाए। जिला प्रशासन को पत्र लिखकर पूरे मामले से अवगत करवाया। शुक्र्तवार को बिजली निगम ने पुलिसबल की मौजूदगी में सरकारी जमीन पर किया गया कब्जा हटवाया। दीवार का निर्माण कर दिया गया।

शुक्र्तवार को खसरा नंबर 1362 की रजिस्ट्री, इंतकाल नंबर हमारे पास है। 7 सितंबर को ही तहसीलदार ने मुआयना कर पैमाइश की थी। इसमें हमारी जमीन निकली। बिजली निगम ने जबरदस्ती जमीन पर कब्जा किया और कर्मचारियों ने हमारे साथ मारपीट की।  - सत्यवीर जाखड़, गीतिका जाखड़ के पिता

बिजली निगम के एसडीओ रविंद्र कुमार की शिकायत पर हमने सत्यवीर, बलराम व ऊषा के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने, मारपीट करने सहित अन्य आरोपों में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। - दलबीर सिंह, सिविल लाइन थाना प्रभारी हिसार

सत्यवीर जाखड़ ने बिजली निगम की जमीन पर कब्जा कर लिया था। शुक्र्तवार को दीवार का निर्माण करने गए थे तो उन्होंने विरोध किया। हमने पहले भी पुलिस में शिकायत दी है। - विजेंद्र लांबा, कार्यकारी अभियंता, डीएचबीवएन

पीएलए पुलिस चौकी में शिकायत दी है, बिजली निगम के कर्मचारियों ने हमारी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया। हमने रोकने का प्रयास किया तो हम पर हमला कर दिया। मेरे घुटने में चोट आई है। इस कारण मैं ठीक से चल भी नहीं पा रही हूं। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। - उषा देवी, डीएसपी की मां

विज्ञापन


जमीन की पैमाइश के लिए हमारे पटवारी, कानूनगो गए थे। मौके की पैमाइश के अलावा अन्य दस्तावेजों की जांच की  गई। यह मामला अभी जांच की प्रक्र्तिया में है। दो तीन में अपनी रिपोर्ट अधिकारियों को सौंप देंगे। - हरकेश गुप्ता, तहसीलदार, हिसार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें