फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: बेटियों के रिश्ते के बहाने बुलाकर व्यक्ति को महिला के साथ कमरे में किया बंद, गलत इल्जाम लगाने का डर दिखा मांगे दो लाख

Mon, 01 Nov 2021 01:44 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

पीड़ित ने डर से समधी से पैसों का इंतजाम करने को कहा लेकिन देरी हुई तो समधी को सच्चाई बता दी। समधी ने समझदारी दिखाते हुए लोगों संग मिलकर एक महिला को दबोचा, उसके बाद पुलिस को सौंपकर व्यक्ति को मुक्त कराया और दो अन्य महिलाएं भी गिरफ्तार की गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत जिले के मोहाना थाना के गांव पिनाना में एक व्यक्ति को परिवार के सदस्य का रिश्ता करवाने के बहाने बुलाकर महिला के साथ कमरे में बंधक बना दो लाख रुपये मांगे जाने का मामला सामने आया है। व्यक्ति ने मामले से अपने समधी को अवगत कराया और पैसे का इंतजाम कर गांव पिनाना बुलाया। बाद में समधी ने लोगों के साथ मिलकर एक महिला को दबोच लिया और मामले से पर्दा उठाया। पुलिस ने महिलाओं के खिलाफ अपहरण व जबरन पैसे मांगने का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


गोहाना के गांव निवासी राजकरण बताया कि वह चालक है। उसके बेटे की शादी झज्जर के गांव में हुई है। उसके समधी विक्रम ने शनिवार को उसके पास फोन कर कहा कि वह दो लाख रुपये लेकर गांव पिनाना में आ जाए। जब उसने पूछा तो उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इस बीच कई बार कॉल आने पर उसने विक्रम से पूछा तो उसने बताया कि उसे पिनाना में फंसा लिया गया है।

परिवार की बेटियों का रिश्ता करवाने के बहाने दोदवा की महिला ने उसे बुलाया था। यहां आने पर दो अन्य महिलाएं भी मिलीं। उन्होंने उसे एक कमरे में महिला के साथ बंद कर दिया और गलत इल्जाम में फंसाने का डर दिखाकर दो लाख की मांग की है।
विज्ञापन


उसने बताया कि उसे गांव बिधल के स्कूल के पास एक महिला उसका मोबाइल लिए मिलेगी। जिसे दो लाख रुपये दे देना। राजकरण ने समझदारी दिखाई और कुछ अन्य लोगों के साथ बताए गए स्थान पर पहुंच गए। उन्होंने महिला को पकड़ लिया और पुलिस को बताया। मोहाना थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।

पकड़ी गई महिला मंजू ने बताया कि विक्रम को सुमन व हसीना ने गांव पिनाना में अपहरण करके रखा है। इस पर पुलिस के साथ मकान में बंद विक्रम को छुड़वाया ओर तीनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इस मामले में अन्य आरोपियों की संलिप्तता का पता लगा रही है।

यह भी पढ़ें : हरियाणा दिवस: वृद्धावस्था पेंशन में बढ़ोतरी समेत कर्मचारियों को 3 प्रतिशत मिल सकता है डीए, सीएम देंगे प्रदेश को कई सौगात 

पहले सदर गोहाना लेकर गए, बाद में मोहाना लाए
शुरुआत में मंजू को पकड़कर सदर थाना गोहाना ले जाया गया था, जहां पर पता लगा कि मामला मोहाना थाने का है। वहां से वापस मोहाना आए और यहां मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन


पैसे मंगवाने को कई बार की कॉल
पुलिस के अनुसार आरोपी महिला ने विक्रम को बुलाने के लिए उसके मोबाइल पर कई बार कॉल की। उन्होंने पहले से ही उसे फंसाने का षड्यंत्र रच रखा था। व्यक्ति के पिनाना पहुंचते ही उसे कमरे में एक महिला के साथ बंद कर दिया गया। उसे फंसाने का भय दिखाकर नकदी मांगी गई।

व्यक्ति ने उसके समधी को बंधक बनाकर झूठे मामले में फंसाकर नकदी ऐंठने के प्रयास की शिकायत दी थी। इस पर तुरंत मुकदमा दर्ज कर व्यक्ति का छुड़वाया। मामले में दो बहनों सहित तीन को गिरफ्तार किया गया है। मामले की गहनता से जांच जारी है। - इंस्पेक्टर अशोक कुमार, थाना प्रभारी, मोहाना

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें