फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में हत्या: शराब पीकर घर पहुंचा पति...पत्नी ने किया विरोध तो चाकू से गला काट उतारा मौत के घाट

Thu, 19 Aug 2021 09:19 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कुंडली (सोनीपत)

सार

सुनीता व ज्ञान प्रकाश का विवाह करीब 12 साल पहले हुआ था। उनके तीन बच्चे हैं। इनमें दो बेटियां व एक बेटा हैं। सुनीता की हत्या व पिता के फरार होने के बाद उनके लालन-पालन की जिम्मेदारी दादी रामदेवी पर आ गई है। 
विज्ञापन
सामान्य अस्पताल में कार्रवाई के लिए पहुंचे महिला के परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शराब पीकर घर आने का विरोध करने पर एक व्यक्ति ने पत्नी की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। मामला बुधवार रात हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव कुंडली स्थित गेडोर कॉलोनी का है। वारदात को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की मां के बयान पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

 
उत्तर प्रदेश के जिला हरदोई के गांव संतराहा निवासी रामकली देवी ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। वह अपने बेटे ज्ञान प्रकाश और उसके परिवार के साथ गेडोर कॉलोनी में किराये पर रह रहे हैं। ज्ञान प्रकाश मजदूरी करता है और अकसर शराब पीकर घर आता है। उसकी पत्नी सुनीता (32) शराब पीने का विरोध करती थी। इसको लेकर दोनों में झगड़ा होता रहता था। दोनों को कई बार समझाया लेकिन वह नहीं माने।
 
रामकली देवी ने पुलिस को बताया कि 18 अगस्त को देर रात ज्ञान प्रकाश शराब के नशे में घर पहुंचा था। उसे नशे में देखकर सुनीता ने विरोध शुरू कर दिया। इससे दोनों में झगड़ा होने लगा। इसी विवाद में ज्ञान प्रकाश ने घर में रखे चाकू से अपनी पत्नी का गला काट दिया। इसके बाद चाकू लेकर मौके से भाग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वह सुनीता को लेकर अस्पताल में पहुंची, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। कुंडली थाना पुलिस ने रामकली के बयान पर उसके बेटे ज्ञान प्रकाश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। 
गेडोर कॉलोनी में महिला की हत्या की जानकारी मिली थी। मौके पर जांच में पता चला कि शराब पीने को लेकर आरोपी का पत्नी से झगड़ा हो गया, जिसमें उसने वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। - रवि कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें