फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: पति ने चाकू घोंप कर पत्नी को उतारा मौत के घाट, पुलिस से बोला- कोई पछतावा नहीं है

Thu, 19 Aug 2021 08:03 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

आपसी विवाद में पति ने की वारदात, गिरफ्तारी के बाद कोई पछतावा नहीं, घरों का चौका-बर्तन करने निकली थीं गीता देवी, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद।
विज्ञापन
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के शाहपुर इलाके के बशारतपुर पूर्वी स्थित विमल मांटेसरी इंटर कॉलेज के पास घरेलू झगड़े में गीता देवी (38) की गुरुवार को उसके पति ने गला रेतकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पाते ही एसएसपी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आरोपित पन्नेलाल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पन्नेलाल ने घरेलू झगड़े की बात बताई है। उसे गीता के चरित्र पर भी शक था।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, सहजनवां क्षेत्र के पाली का मूल निवासी पन्नेलाल पिछले 15 वर्षों से शाहपुर क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी में किराये पर कमरा लेकर परिवार के साथ रहता है। वह एक सरकारी राशन की दुकान पर काम करता है और शराब का आदी है। उसकी पत्नी गीता देवी उर्फ झिनकी लोगों के घरों में चौका-बर्तन करके अपना और तीन बच्चों का जीवन-यापन करती थी।

पुलिस के मुताबिक, दोनों में पैसों और अन्य वजहों को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। पन्नेलाल गीता के चरित्र पर भी संदेह शक करता था। बुधवार की रात दोनों के बीच विवाद हुआ था। गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे गीता काम पर जाने के निकली थीं, इसी बीच विमल मांटेसरी स्कूल की गली में पन्नेलाल ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन


गीता कुछ समझ पातीं इससे पहले ही पन्नेलाल ने उनकी गर्दन पर चाकू से तेजी से वार किया। सब्जी काटने वाले चाकू के वार से घायल गीता खून से लथपथ होकर करीब 100 मीटर तक भागीं, बाद में वह गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। गीता की हत्या के पन्नेलाल फरार हो गया।
 

विज्ञापन

तीन बच्चों की मां थी महिला

घटना की सूचना पर एसएसपी डॉ. विपिन ताडा, एसपी सिटी सोनम कुमार, सीओ गोरखनाथ सहित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपित पति को गीता वाटिका के पास से गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है। घटना के बाद पकड़े गए पति को कोई पछतावा नहीं है। उसने पत्नी के व्यवहार से परेशान होकर हत्या की बात कही है।

गीता तीन बच्चों की मां थीं। दो बेटे 14 वर्षीय गणेश, 11 वर्षीय कृष्णा और 15 वर्षीय बेटी काजल है। गीता वाटिका के पास गीता का मायका है। वह गीता वाटिका आवास विकास कॉलोनी में रहती थीं। घटना के समय वह विमल मांटेसरी वाली गली से दूसरे घर काम करने जा रहीं थीं।

एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने कहा कि पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद था जिसमें वारदात को अंजाम दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें