फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: किसान को साथ ले जाकर शराब पिलाकर पीटा, शोर मचाया तो कार से फेंका

Fri, 12 May 2023 11:23 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

सोनीपत के गांव छिन्नौली निवासी किसान ओमबीर का कहना है कि वह रात को करीब 9 बजे घर पर थे। इसी दौरान गांव का ही रोहित, नान्हा, मनीष व सन्नी अपने एक अन्य साथी के साथ स्विफ्ट कार में उसके पास आए। उन्होंने उसे कार में बैठा लिया और अपने साथ बाईपास की तरफ ले गए।
विज्ञापन
मुरथल पुलिस थाना। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के खरखौदा के गांव छिन्नौली के किसान ने गांव के युवकों पर पहले जबरन शराब पिलाकर पिटाई करने व शोर मचाने पर कार से नीचे फेंकने का आरोप लगाया है। किसान को अस्पताल में भर्ती कराया गया। किसान की शिकायत पर पुलिस ने चार नामजद सहित 5 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


छिन्नौली निवासी ओमबीर ने गांव के ही युवकों पर लगाया आरोप
गांव छिन्नौली निवासी किसान ओमबीर का कहना है कि वह रात को करीब 9 बजे घर पर थे। इसी दौरान गांव का ही रोहित, नान्हा, मनीष व सन्नी अपने एक अन्य साथी के साथ स्विफ्ट कार में उसके पास आए। उन्होंने उसे कार में बैठा लिया और अपने साथ बाईपास की तरफ ले गए। इसके बाद उन्होंने वहां उसे जबरन शराब पिलाई और उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिस पर आरोपियों ने उसे कार से नीचे फेंक दिया और मौके से भाग  गए।

चार नामजद सहित पांच के खिलाफ मामला हुआ दर्ज
राहगीरों ने उसे घायल अवस्था में घर पर पहुंचाया। जिसके बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए खरखौदा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित किसान की शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी को प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें