फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलितों के घरों पर फिर पथराव, बाइक तोड़ी

Tue, 19 Jan 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक जगबीर मलिक और योगेश्वर दत्त के गांव भैंसवाल कलां के मिठान पाना में पंचायत चुनाव के बाद लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी तनाव जारी रहा। गांव के दलित परिवारों पर अज्ञात दबंगों ने सोमवार देर रात दूसरे दिन भी पथराव किया।  इतना ही नहीं घर में खड़ी बाइक को भी तोड़ दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव भैंसवाल निवासी सुदेश और कृष्ण ने बताया कि जिस समय वह लोग सोमवार देर रात अपने घरों में सो रहे थे, उसी समय करीब दर्जन भर युवकों ने घरों पर ईंटें फेंकना शुरू कर दिया। उनके बंद दरवाजों और घरों में जमकर ईंटें बरसाई र्गइं। इसके अलावा गालीगलौज भी किया। एक दिन पहले भी दबंग लोगों ने उनके घरों पर जानलेवा हमला किया था। जिसमें वह बाल-बाल बच गए थे। दूसरे दिन भी दबंगों ने यही नीति अपनाई और उनके घर में ईंटें बरसाईं। घर के बाहर खड़ी बुग्गी पर तेजधार हथियारों से वार किए गए। इतना ही नहीं घर के अंदर खड़ी बाइक को भी तोड़ा डाला। दलितों का कहना है कि उन पर किस कारण हमला हो रहा है। इस संबंध में वह कुछ नहीं जानते। उन्होंने कहा कि अगर मामले की उचित कार्रवाई के साथ उन्हें सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई तो वह लोग गांव छोड़ने को मजबूर होंगे। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और परिवार के लोगों की शिकायत ली।

दीवार तोड़कर फेंकी गईं घर में ईंटें
दलित परिवारों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से दबंगों ने गली में बनी दीवार तोड़कर घर में ईंटें बरसाईं। दीवार से करीब दर्जन भर ईंट उखाड़ी गई हैं। पथराव के समय परिवार घर के अंदर ही दुबके रहे। बाइक तोड़ने के साथ ही बुग्गी पर तेजधार हथियार से वार किए गए।  अगर घटना के समय परिवार का कोई भी सदस्य बाहर होता तो शायद उसकी जान तक जा सकती थी।
विज्ञापन


दहशत से सहमे दलित परिवार
गांव भैंसवाल की मिठान पंचायत में दलितों पर लगातार हो रहे हमले से परिवार दहशत से सहमे हैं। घटना से बाद जहां पूरा गांव उन्हें भरोसा दिला रहा है वहीं सहमें परिवार खुद को असुरक्षित महसूस कर रहें है। घर से बाहर निकलने में भी उन्हें डर लग रहा है। पूरी घटना से गांव में तनाव का माहौल है।

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी
थाना सदर प्रभारी ने बताया कि गांव में दोबारा से हमला होने की शिकायत मिली है। पुलिस ने परिवार के लोगों की शिकायत ले ली है। इतना ही नहीं उनकी सुरक्षा के लिए एक पीसीआर पहले से ही लगाई गई हैं। फिलहाल गांव में शांति का माहौल है। पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें