फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसा देकर खाते से `50 हजार उड़ाए

Tue, 19 Jan 2016 11:32 PM IST
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम कार्ड ब्लॉक होने का झांसा देकर एक व्यक्ति के खाते से 50 हजार रुपये निकालने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन


इब्राहिमपुर के सलोना घाट निवासी ऊदल पुत्र बरसाती के मोबाइल फोन पर सोमवार सुबह एक कॉल आई। फोन करने वाले शख्स ने कहा कि वो मुंबई से बैंक का अधिकारी बोल रहा है। उसने ऊदल से कहा कि उसका एटीएम ब्लॉक होने वाला है। यदि उसे चालू रखना है तो अपडेट करना पड़ेगा। इस तरह उसने ऊदल को झांसा देकर एटीएम का नंबर, पिनकोड व अन्य जानकारी हासिल कर ली।

कुछ देर बाद ऊदल के मोबाइल पर 50 हजार रुपये निकालने का एसएमएस आया तो उसके होश उड़ गए। उसने इसकी जानकारी बैंक ऑफ बड़ौदा की स्थानीय शाखा में देकर एटीएम बंद कराया। एसओ ने बताया कि तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें