फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम से निकाली 65 हजार की नकदी, मामला दर्ज

Tue, 09 Feb 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव निरथान के रहने वाले एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर हजारों रुपये का चूना लगाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव निरथान निवासी धर्मवीर सिंह ने थाना शहर पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत में बताया कि 15 जनवरी को वह सोनीपत आया था, इसी दौरान वह पैसे निकालने प्रभु नगर स्थित एटीएम पर पहुंचा था। जब वह 10 हजार रुपये निकाल रहा था तो पास में ही एक लड़का आकर खड़ा हो गया। जब उससे पैसे नहीं निकले तो उस युवक ने एटीएम ले लिया और 10 हजार रुपये निकालकर दे दिए। कुछ दिन बाद जब वह फिर से एटीएम से पैसे निकलवाने गया तो उसके एटीएम ने काम नहीं किया। बैंक में गया तो पता चला कि एटीएम कार्ड उसका नहीं है, खाते की जांच कराई तो 65 हजार रुपये गायब थे। इसी दौरान पता चला कि 16 जनवरी को जीटी रोड स्थित एक एटीएम से 40 हजार रुपए निकाले गए थे, वहीं 25 हजार रुपये दूसरे खाते में डाले गए थे। धर्मवीर की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें