फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या में सगे भाइयों समेत तीन को सजा

Tue, 09 Feb 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। विशेष सत्र न्यायाधीश विवेक त्रिपाठी की अदालत ने हत्या के मामले में सगे भाइयों समेत तीन लोगों को आजीवन कारावास और 28,500 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।
विज्ञापन


अभियोजन के अनुसार, दुबौलिया थाना क्षेत्र के जैतापुर गांव निवासी अजय ने थाने में तहरीर देकर कहा कि उसके पिता चार भाई हैं। उसके पिता केसरी प्रसाद और उनके भाइयों से जमीन संबंधी विवाद चल रहा था।

उसी रंजिश को लेकर 29 जुलाई 2012 को सुबह जब उसके पिता शौच के लिए जा रहे थे तभी शिवकुमार, राजकुमार व राकेश पुत्रगण छोटेलाल, रणविजय, भगौती व शिवकुमार ने लाठी डंडे, फरसा व बल्लम से मारने लगे।
विज्ञापन


बचाने गए उसके भाई सूरज, अरविंद, उसकी मां, झिनका देवी को मारने लगे। गंभीर चोट लगने से सूरज की मौत हो गई। न्यायालय ने दोनों पक्षों की सुनने के उपरान्त रणविजय, शिवकुमार व राजकुमार को दोषी मानते हुए जज ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई। एक आरोपी राकेश के किशोर होने के कारण मुकदमा किशोर न्यायालय में विचाराधीन है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें