फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा में कार दुर्घटनाग्रस्त: खरखौदा थाना की महिला हवलदार व निजी चालक की मौत, दो पुलिसकर्मी महित सात घायल

Thu, 25 May 2023 11:11 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

सोनीपत के खरखौदा क्षेत्र से एक किशोरी को दो युवक अपने साथ बहकाकर ले गए थे। जिसे लेकर किशोरी के परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस को किशोरी के छत्तीसगढ़ में होने की जानकारी मिली थी। जिस पर खरखौदा थाने से रेड टीम तैयार की गई थी। जिसमें एएसआई वेदपाल व एएसआई वीरपाल व हवलदार बबीता का शामिल किया गया था।
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित सलारपुर अंडरपास के पास यमुना एक्सप्रेस-वे पर कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से खरखौदा थाना की महिला हवलदार व निजी कार चालक की मौत हो गई और दो पुलिसकर्मियों समेत सात घायल हो गए। पुलिस टीम निजी कार से छत्तीसगढ़ में रेड कर लौट रही थी। पुलिस खरखौदा से बहकाकर ले जाने के बाद छत्तीसगढ़ में रखी गई किशोरी को बरामद किया था। वहां से लौटते समय टीम हादसे का शिकार हो गई।

विज्ञापन


यूपी के नोएडा स्थित यमुना एक्सप्रेस पर हुआ हादसा  
खरखौदा क्षेत्र से एक किशोरी को दो युवक अपने साथ बहकाकर ले गए थे। जिसे लेकर किशोरी के परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस को किशोरी के छत्तीसगढ़ में होने की जानकारी मिली थी। जिस पर खरखौदा थाने से रेड टीम तैयार की गई थी। जिसमें एएसआई वेदपाल व एएसआई वीरपाल व हवलदार बबीता का शामिल किया गया था। साथ ही लडक़ी का पिता व चाचा भी गए थे। पुलिस टीम निजी अर्टिगा कार लेकर गई थी।

छत्तीसगढ़ से लड़की को बरामद कर लौट रही थी पुलिस टीम
कार पर खरखौदा के गांव गोपालपुर का चालक प्रदीप था। पुलिस ने छत्तीसगढ़ से किशोरी को बरामद कर लिया था। उसके बाद टीम उसे लेकर वापस लौट रही थी। वीरवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे यमुना एक्सप्रेस-वे पर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में महिला पुलिसकर्मी बबीता व निजी कार चालक प्रदीप की मौत हो गई। हादसे में एएसआई वेदपाल व एएसआई वीरपाल घायल हो गए। वहीं किशोरी, उसके पिता व चाचा तथा आरोपी युवक व उसके भाई के चोट लगी है। हादसे की सूचना के बाद खरखौदा थाना से पुलिस टीम नोएडा रवाना हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें