फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर में परिवार पर हमला: एक व्यक्ति की चाकू और पंच मारकर हत्या, पांच-छह लोग घायल

Thu, 25 May 2023 11:04 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

यमुनानहर में आरोपियों ने एक व्यक्ति पर चाकू और पंच से हमला कर हत्या कर दी और परिवार के पांच-छह लोग घायल हैं। बताया जा रहा है कि घटना साढौरा के इस्मैलपुर गांव की है जहां हमलावरों ने सुबह हथियारों के साथ मनोवर के घर पर हमला कर दिया था।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुनानगर के ब्लॉक साढौरा के गांव ईस्मैलपुर गांव में करीब 44 वर्षीय मनोवर की चाकू और पंच से हमला कर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने सुबह वीरवार को घर में घुसकार इस वारदात को अंजाम दिया है। जबकि परिवार के पांच अन्य लोग बुरी तरह से घायल हो गए। उधर वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। लेकिन हमले में बुरी तरह से घायल हुए मनोवर को साढौरा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया था जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर मामले की सूचना मिलते ही थाना साढौरा पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों के बयान दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


गांव की रिटायरमेंट पार्टी के दौरान हुआ थी बहसबाजी
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को गांव में ही रिटायरमेंट पार्टी थी वहां तुषार, जाहिद, साहिद और इंतयाज की मनोवर के  छोटे भाई सद्दाम के साथ बहसबाजी हुई थी। जब मामला शांत नहीं तो रात को थाना साढौरा पुलिस मौके पर पहुंची। उस दौरान पुलिस ने दोनों पक्षों को किसी तरह से समझा बूझाकर शांत कर दिया और वीरवार सुबह बातचीत के लिए थाना में बुलाया था। 

गांव में तलाव की स्थिति बनी हुई
आज वीरवार सुबह आठ बजे  तुषार, जाहिद, साहिद और इंतयाज ने अपने जिला कैथल के गांव कुराली निवासी जीजा विक्की के साथ मनोवर के घर पर हथियारों से हमला कर दिया। हमलावरों के पास तेजधार हथियार के अलावा चाकू व पंच के अलावा सरिया थे। इस दौरान उन्होंने सद्दाम पर हमला कर दिया, तभी बीचबचाव करने आए मनोवहर के सिर पर आरोपी विक्की चाकू और पंच से हमला कर दिया। जिसमें वह लहूलुहान होकर बुरी तरह से नीचे गिर गया। इसके बाद उसे अस्पताल लगाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हमले में मनोवहर का भाई खालिक, तषोवर, सद्दाम और मां बेगम तथा पिता अनवर भी घायल हो गए। उधर घटना के बाद से गांव में तलाव की स्थिति बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें