फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

Sat, 12 Dec 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गत 15 नवंबर को गन्नौर थाने में दिल्ली निवासी महिला ने शिकायत दी कि वह तीन नवंबर को खरीदारी के बाद पानीपत से जीप में अपने घर के लिए चली थी। गन्नौर पहुंचने पर जीप की सवारी उतर गई तो चालक ने आगे जाने से मना कर दिया। इसी दौरान कार सवार तीन युवकों ने उसे कार में खींच लिया था। वह उसका अपहरण कर उसे बड़ी औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में ले गए थे। वहां पर आरोपियों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया था। बाद में आरोपी उसे बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में छोड़कर फरार हो गए थे। महिला ने आरोपियों की कार का नंबर भी पुलिस को दिया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। शुक्रवार को पुलिस को अपने विश्वनीय सूत्रों से पता चला था कि अपहरण के दौरान प्रयोग में लाई गई कार गन्नौर जीटी रोड पर है। जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए जांच अधिकारी एएसआई बबली की टीम ने आरोपियों को काबू कर लिया। गिरफ्तार आरोपी गांव सफियाबाद निवासी संदीप उर्फ संजय व दिनेश है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें