फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: तीन हजार की रिश्वत लेते एएलएम रंगे हाथ गिरफ्तार, बिजली मीटर लगाने के नाम पर मांगे थे 5000 रुपये

Tue, 05 May 2026 01:04 PM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

आरोपी ने पीड़ित को कालूपुर चुंगी क्षेत्र में बुलाया था। तय योजना के अनुसार शिकायतकर्ता ने जब आरोपी ने रिश्वत की रकम ली तो एसीबी सोनीपत की टीम ने उसे मौके पर ही काबू कर लिया।
विज्ञापन
आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए औद्योगिक क्षेत्र सोनीपत में तैनात सहायक लाइनमैन (एएलएम) को तीन हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को कालूपुर चुंगी क्षेत्र में ट्रैप लगाकर पकड़ा गया।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने एसीबी को बताया था कि वह दहिया कॉलोनी की गली नंबर-1 में चारा काटने की दुकान संचालित करते हैं। 10 अप्रैल को उनकी दुकान का बिजली मीटर बकाया बिल का हवाला देकर उतार लिया गया था। नया मीटर लगवाने के लिए संपर्क करने पर औद्योगिक क्षेत्र सोनीपत में तैनात सहायक लाइनमैन जयबीर सिंह ने पांच हजार रुपये रिश्वत की मांग की। बाद में सौदा तीन हजार रुपये में तय हुआ।

शिकायत की प्राथमिक जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद एसीबी ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप लगाया। आरोपी ने पीड़ित को कालूपुर चुंगी क्षेत्र में बुलाया था। तय योजना के अनुसार शिकायतकर्ता ने जब आरोपी ने रिश्वत की रकम ली तो एसीबी सोनीपत की टीम ने उसे मौके पर ही काबू कर लिया।
विज्ञापन


विज्ञापन


सतर्कता ब्यूरो के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि राज्य में भ्रष्टाचार के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। आमजन से अपील है कि यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी अवैध धन की मांग करता है तो तुरंत इसकी सूचना दें, ताकि ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें